Move to Jagran APP

'न्यूटन' के सेट पर रात को ढाई बजे क्या करते थे राजकुमार राव

राजकुमार कहते हैं कि उन्हें ख़ुद इस बात की जानकारी नहीं थी कि एक आदमी की वोटिंग के लिए भी हकीकत में जंगल में ईवीएम मशीन लगाई गई थी।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Sat, 16 Sep 2017 02:37 PM (IST)Updated: Sat, 16 Sep 2017 02:42 PM (IST)
'न्यूटन' के सेट पर रात को ढाई बजे क्या करते थे राजकुमार राव

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। राजकुमार राव की फ़िल्म 'न्यूटन' जल्द ही रिलीज़ होने वाली है। राजकुमार राव एक गवर्मेंट क्लर्क की भूमिका में हैं। फ़िल्म में इलेक्शन को लेकर कई नयी जानकारी दर्शकों के सामने आएगी।

loksabha election banner

न्यूटन के बारे में जागरण डॉट कॉम से ख़ास बातचीत में राजकुमार ने बताया कि इस फ़िल्म को लेकर वह इसलिए उत्साहित हैं, क्योंकि इसमें ऐसे कई तथ्य होंगे, जिन्हें दिलचस्प तरीके़ से दर्शकों के सामने पहुंचाया गया है। राजकुमार कहते हैं कि उन्हें ख़ुद इस बात की जानकारी नहीं थी कि एक आदमी की वोटिंग के लिए भी हकीकत में जंगल में ईवीएम मशीन लगाई गई थी। राजकुमार बताते हैं कि उनकी यह कोशिश होती है कि हर फ़िल्म में वह अपने लुक पर अलग तरीके़ से काम करें। जिस तरह बोस के लिए उन्होंने अपने बालों में बदलाव किये। इस बार भी उन्होंने न्यूटन में शूटिंग के दौरान कुछ ऐसा ही किया था।

यह भी पढ़ें: ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान के लिए आमिर ख़ान ने बदला रूप, इस बार पहचानना मुश्किल

वह कहते हैं, ''मैं और मेरे हेयर स्टाइलिस्ट रात में ही जग जाते थे। रात के ढाई बजे से वह मेरे बालों को कर्ल करना शुरू करता था और इसमें पूरे 2 घंटे लग ही जाते थे तो अगर मॉर्निंग के शॉट रहे तो हम रात में जग जाते थे। वहीं अगर रात के सीन रहे, तो शाम से ही इस काम पर लगना पड़ता था। राजकुमार ने यह भी कहा कि उन्हें ख़ुशी है कि उन्हें ऐसी जगहों पर जाकर फ़िल्म की शूटिंग करने का मौक़ा मिला, जहां उन्हें वहां के स्थानीय लोगों से भी मिल सके। खास बात यह है कि फ़िल्म में भी वहां के आदिवासी लोगों को शामिल किया है, जो कि नॉन एक्टर्स थे, लेकिन उन्होंने बेहतरीन काम किया है।'' 'न्यूटन' 22 सितम्बर को रिलीज़ होने वाली है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.