विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Stree 3 पर लगी मुहर, सिरकटा के बाद नए भूत से होगा 'विक्की' का सामना! Rajkummar Rao ने दिया बड़ा अपडेट

Published: Fri, 09 Oct 2026 02:00 PM (GMT+05:30)

'प्रहार' एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) ने मच अवेटेड फिल्म स्त्री 3 (Stree 3) को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।

स्त्री 3 को लेकर राजकुमार राव ने दिया अपडेट। फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

स्त्री 3 को लेकर राजकुमार राव ने दिया अपडेट। फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

HighLights

  1. स्त्री 3 की शूटिंग को लेकर आया अपडेट

  2. राजकुमार राव ने स्त्री 3 पर लगाई मुहर

  3. शानदार कहानी के साथ स्त्री 3 करेगी धमाका

जागरण न्यूज नेटवर्क, मुंबई। सितारों के साथ चलने वाली लंबी-चौड़ी टीम को लेकर अक्सर सवाल उठते रहते हैं। हालांकि, कुछ कलाकार हैं जो अपनी टीम का खर्च निर्माताओं पर नहीं थोपते हैं। उनमें अभिनेता राजकुमार राव (Rajkummar Rao) भी हैं। उनके साथ केवल चार लोग ही होते हैं, वह खुद निर्माता भी हैं तो खुद को निर्माता का एक्टर भी मानते हैं।

मेकर्स पर नहीं डालते हैं अपनी टीम का बोझ

राजकुमार राव कहते हैं, "मुझे कभी अपनी टीम छोटी करनी ही नहीं पड़ी। मेरे साथ चार लोग ही रहते हैं, जिनमें मेकअप और हेयर के लिए दो लोग, एक असिस्टेंट और एक सिक्योरिटी से होते हैं। पांच साल से यही है। मुझे लगता है कि कलाकार को निर्माता का एक्टर होना चाहिए।

किसी चीज को लेकर जबरदस्ती नहीं करनी चाहिए। अगर आप सेट पर हैं तो इतना तो कर ही सकते हैं कि अपनी या अपनी टीम की कॉफी खुद मंगा लो या कहीं का खाना पसंद है तो खुद ऑर्डर कर लो। इसका भार निर्माता पर क्यों डालना?"

Rajkummar

सौरव गांगुली की कहानी पर्दे पर ला रहे राजकुमार

आगामी दिनों में राजकुमार फिल्म 'प्रहार' (Prahaar) में नजर आएंगे। इसके अलावा वह पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली पर बनी फिल्म 'दादा: द सौरव गांगुली स्टोरी' में मुख्य भूमिका में हैं।

राजकुमार कहते हैं, "हमने बहुत सारी बातें की हैं, उनके घर पर फिल्म शूट भी की है, ईडन गार्डन स्टेडियम में भी शूटिंग हुई है। मैंने कोलकाता में उनके साथ बहुत समय बिताया है। उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी मेरे सामने खोलकर रख दी। वह लीजेंड है।"

कब आ रही है स्त्री 3?

अपनी फ्रेंचाइज फिल्म स्त्री 3 (Stree 3) को लेकर राजकुमार ने कहा कि बिल्कुल वह आ रही है। अगले साल शूट शुरू करने की योजना है। कहानी पर काम चल रहा है। ऐसा नहीं है कि लाने के लिए बस फिल्म लेकर आ रहे हैं।"

यह भी पढ़ें- 'शायद क्रिसमस पर...' दिनेश विजन ने Stree 3 की रिलीज डेट से उठाया पर्दा, महावतार के बाद आएगी हॉरर-कॉमेडी?

यह भी पढ़ें- अक्टूबर में थिएटर्स में Prahaar करने आ रहे Rajkummar Rao, पर्दे पर दिखेगी 26/11 हमलों के मुख्य आरोपी की कहानी