'शायद क्रिसमस पर...' दिनेश विजन ने Stree 3 की रिलीज डेट से उठाया पर्दा, महावतार के बाद आएगी हॉरर-कॉमेडी?
दिनेश विजन ने 'स्त्री 3' की रिलीज डेट का खुलासा किया है। यह फिल्म निर्देशक अमर कौशिक की 'महावतार' पूरी होने के बाद रिलीज होगी।

कब रिलीज हो रही स्त्री 3
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। राजकुमार राव (Raj Kummar Rao) इन दिनों अपनी फिल्म प्रहार (Prahaar) के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसका ट्रेलर 29 सितंबर को रिलीज किया गया। ये एक बायोग्राफिकल कोर्टरूम क्राइम-ड्रामा (Court room drama) फिल्म है जिसमें उन्होंने उज्जव निकम का किरदार निभाया है।
उज्जव निकम वही वकील हैं जिन्होंने 26/11 हमले में जिंदा पकड़े गए आतंकवादी अजमल कसाब (Ajmal Kasab) के खिलाफ सरकार की तरफ से केस लड़ा था। उन्होंने ही कसाब को उसके गुनाहों के लिए फांसी की सजा तक पहुंचाने में सबसे मुख्य कानूनी भूमिका निभाई थी।
कब आएगी स्त्री 3?
अब हाल ही में एक्टर एफसीसीआई फ्रेम्स 2026 के एक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए जहां उन्होंने अपनी स्त्री (Stree) फिल्म को लेकर भी अपडेट दिया। एक्टर ने बताया कि कैसे यह हॉरर-कॉमेडी फिल्म काफी कम बजट में बनी थी। डायरेक्टर अमर कौशिक खुद बॉक्स-ऑफिस पर फिल्म का शानदार प्रदर्शन देखकर हैरान रह गए थे।
-1790780151452.webp)
प्रोड्यूसर दिनेश विजान (Dinesh Vijan) ने 'स्त्री 3' (Stree 3) की रिलीज की टाइमलाइन का ऐलान किया और बताया कि इस फ्रैंचाइजी की मच अवेटेड तीसरी किस्त 2028 में आएगी।
महावतार के बाद होगी रिलीज
'स्त्री' फ्रैंचाइजी के बारे में बात करते हुए दिनेश विजान ने कहा,'अमर कौशिक 'स्त्री' और पूरी हॉरर फ्रेंचाइजी का सबसे अहम हिस्सा हैं।' कौशिक के आने वाले प्रोजेक्ट्स के बारे में बात करते हुए दिनेश ने आगे कहा,'वह जनवरी के आखिर में हमारी सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक को डायरेक्ट करेंगे, जो भगवान परशुराम की कहानी है और जिसका नाम 'महावतार' है।'
-1790780169646.webp)
दिनेश ने बताया कि अमर कौशिक के जून 2027 तक 'महावतार' का काम पूरा करने की उम्मीद है। इसके बाद वह 'स्त्री 3' पर काम शुरू करेंगे। रिलीज की टाइमलाइन बताते हुए दिनेश ने कहा,'तो, 'स्त्री 3' 2028 में आएगी।
शायद कोई एक स्वतंत्रता दिवस या क्रिसमस पर' दिनेज विजन ने मूवी के बारे में इससे ज्यादा अपडेट शेयर करने से मना कर दिया लेकिन ऑडियंस से वादा किया कि उन्हें इसमें तगड़ा सरप्राइज जरूर देखने को मिलेगा।
यह भी पढ़ें- अक्टूबर में थिएटर्स में Prahaar करने आ रहे Rajkummar Rao, पर्दे पर दिखेगी 26/11 हमलों के मुख्य आरोपी की कहानी
यह भी पढ़ें- 13 साल बाद OTT पर आई राजकुमार राव की पुरानी फिल्म, कोर्ट-रूम ड्रामा ने जीते थे दो नेशनल अवॉर्ड
