Move to Jagran APP

Box Office: इस 'स्त्री' से बचना मुश्किल है, 6 हफ़्तों में बनाया कमाई का रिकॉर्ड

ग़ौरतलब है कि बत्ती गुल मीटर चालू और सुई धागा जैसी फ़िल्में रिलीज़ होने के बावजूद स्त्री दर्शकों को खींच रही है।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Wed, 03 Oct 2018 01:12 PM (IST)Updated: Tue, 16 Oct 2018 10:42 AM (IST)
Box Office: इस 'स्त्री' से बचना मुश्किल है, 6 हफ़्तों में बनाया कमाई का रिकॉर्ड
Box Office: इस 'स्त्री' से बचना मुश्किल है, 6 हफ़्तों में बनाया कमाई का रिकॉर्ड

मुंबई। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की हॉरर कॉमेडी 'स्त्री' इस साल की सबसे कामयाब फ़िल्मों में शामिल हो चुकी है। बत्ती गुल मीटर चालू और सुई धागा जैसी फ़िल्मों के रिलीज़ होने के बावजूद स्त्री कुछ सिनेमाघरों में जमी रही है, जिसके चलते फ़िल्म ₹129 करोड़ से अधिक जमा कर चुकी है। 

loksabha election banner

5 अक्टूबर को स्त्री का छठा हफ़्ता शुरू हो गया। छठे शुक्रवार को फ़िल्म ने ₹16 लाख, शनिवार को ₹34 लाख और रविवार को ₹61 लाख का कलेक्शन किया। छठे सोमवार को स्त्री को ₹13 लाख मिले, मंगलवार को ₹12 लाख, बुधवार को ₹11 लाख और गुरुवार को ₹10 लाख का कलेक्शन फ़िल्म ने किया। छठे हफ़्ते में ₹1.57 करोड़ के साथ स्त्री का 6 हफ़्तों का कलेक्शन 129.67 करोड़ हो चुका है। स्त्री ब्लॉकबस्टर फ़िल्म बन चुकी है। ₹20 करोड़ के बजट में बनी स्त्री ने बॉक्स ऑफ़िस पर कामयाबी की नई इबारत लिखी है और एक मिसाल कायम की है। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी स्त्री में राजकुमार यादव, श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बैनर्जी ने मुख्य भूमिकाएं निभायीं। राजकुमार की यह पहली सोलो फ़िल्म है, जिसने 100 करोड़ क्लब में एंट्री ली हो। स्त्री ने रिलीज़ के तीन हफ़्तों में अक्षय कुमार की गोल्ड, अजय देवगन की रेड और जॉन अब्राहम की सत्यमेव जयते को पीछे छोड़ दिया था। चौथे हफ़्ते में स्त्री आलिया भट्ट की 'राज़ी' से आगे निकल गयी।

  • पांचवें हफ़्ते में ₹5.44 करोड़ मिले

28 सितम्बर (शुक्रवार) को स्त्री पांचवें हफ़्ते में दाख़िल हो गयी थी। इस दिन फ़िल्म ने ₹52 लाख का कलेक्शन किया था। 29 सितम्बर को ₹88 लाख और 30 सितम्बर को फ़िल्म ने ₹1.51 करोड़ जमा कर लिये थे। रिलीज़ के पांचवें सोमवार (1 अक्टूबर) को फ़िल्म ने ₹61 लाख का कलेक्शन किया था। मंगलवार को 2 अक्टूबर की छुट्टी थी और इस दिन स्त्री को ₹1.24 करोड़ मिल गये। यानि लगभग 50 फ़ीसदी उछाल। बुधवार को फ़िल्म ने ₹34 लाख का कलेक्शन किया, वहीं गुरुवार (4 अक्टूबर) को भी इतने ही मिले। पांचवें हफ़्ते में स्त्री ने ₹5.44 करोड़ जमा किये। 

  • चौथे हफ़्ते में स्त्री को मिले ₹9.99 करोड़

21 सितम्बर (शुक्रवार) को ₹1.51 करोड़ के साथ स्त्री चौथे हफ़्ते में दाख़िल हो गयी, जबकि शनिवार को फ़िल्म के कलेक्शन फिर उछाल आया और इसने ₹2.05 करोड़ जमा किये। रविवार को इसे 2.86 करोड़ मिले। चौथे ओपनिंग वीकेंड में ही फ़िल्म ने 6.42 करोड़ जमा कर लिये। सोमवार को वर्किंग वीक शुरू होने पर स्त्री के कलेक्शंस गिरे, मगर एक स्थिरता देखी गयी। सोमवार को फ़िल्म ने 97 लाख लिये, मंगलवार और बुधवार को 87 लाख बटोरे और गुरुवार को फ़िल्म ने 86 लाख का कलेक्शन किया।

  • तीसरे हफ़्ते में स्त्री के नाम ₹17.14 करोड़

14 सितम्बर को स्त्री का तीसरा हफ़्ता शुरू हुआ। तीसरे शुक्रवार को फ़िल्म ने ₹2.14 करोड़, शनिवार को ₹3.76 करोड़ और रविवार को ₹4.75 करोड़ का कलेक्शन किया। वीकेंड के बाद कामकाजी दिन शुरू होने के बाद स्त्री के कलेक्शंस में गिरावट आयी। तीसरे सोमवार को फ़िल्म को ₹1.87 करोड़ मिले, मंगलवार को ₹1.60 करोड़ और बुधवार को ₹1.42 करोड़ जमा किये, जबकि गुरुवार को फ़िल्म ने ₹1.60 करोड़ का कलेक्शन किया यानि बुधवार के कलेक्शंस से ₹18 लाख ज़्यादा। तीसरे हफ़्ते में स्त्री ने ₹17.14 करोड़ जमा किये।

  • दूसरे हफ़्ते में स्त्री को मिले ₹35.14 करोड़

7 सितम्बर (शुक्रवार) को 'स्त्री' ₹4.39 करोड़ दूसरे हफ़्ते में दाख़िल हुई थी। दूसरे शनिवार को ₹7.63 करोड़ जमा कर लिये, जबकि दूसरे रविवार को स्त्री ने 10 दिनों का सफ़र पूरा कर लिया और ₹9.22 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके बाद सोमवार से वर्किंग वीक शुरू हुआ और 'स्त्री' के कलेक्शंस गिरे। 'स्त्री' का यह दूसरा सोमवार (10 सितम्बर) था, लिहाज़ा फ़िल्म की रफ़्तार कुछ हल्की रही। फिर भी इसने ₹3.31 करोड़ हासिल कर लिये। मंगलवार को भी कलेक्शंस में ज़्यादा गिरावट नहीं आयी और 'स्त्री' ने ₹3.22 करोड़ जमा किये। बुधवार (12 सितम्बर) को भी फ़िल्म ने ₹2.95 करोड़ का कलेक्शन कर लिया। गुरुवार (13 सितम्बर) को गणेश चतुर्थी के मौक़े पर फ़िल्म के कलेक्शंस में इजाफ़ा हुआ और स्त्री को ₹3.76 करोड़ मिले। इसके साथ दूसरे हफ़्ते में फ़िल्म ने ₹35.14 करोड़ जमा कर लिये। दूसरे हफ़्ते में 'स्त्री' 'सत्यमेव जयते' से भी आगे निकली, जिसने ₹89 करोड़ के आस-पास जमा किये थे।

  • पहले हफ़्ते में जमा किये ₹60.39 करोड़

'स्त्री' 31 अगस्त को सिनेमाघरों में पहुंची थी। फ़िल्म ने पहले दिन ₹6.82 करोड़ की शानदार ओपनिंग ली। दूसरे दिन ज़बर्दस्त उछाल लिया और शनिवार को ₹10.87 करोड़ जमा कर लिये। यह बढ़त रिलीज़ के तीसरे दिन यानि रविवार को भी जारी रही और फ़िल्म ने ₹14.38 करोड़ का कलेक्शन किया। इस तरह ओपनिंग वीकेंड में ही स्त्री को ₹32.07 करोड़ मिल गये थे। पहले सोमवार (3 सितम्बर) को कृष्ण जन्माष्टमी की छुट्टी का भी फ़िल्म को भरपूर फ़ायदा मिला और इसने ₹9.70 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया। मंगलवार (4 सितम्बर) को स्त्री ने ₹6.37 करोड़ बटोर लिये, वहीं बुधवार (5 सितम्बर) को ₹6.55 करोड़ की रकम जुटाने में 'स्त्री' कामयाब रही।गुरुवार (6 अगस्त) को सातवें दिन ₹5.50 करोड़ के साथ 'स्त्री' ने ₹60.39 करोड़ का आंकड़ा हासिल कर लिया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.