Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राजकुमार संतोषी को कोर्ट ने चेक बाउंस होने के मामले में 1 साल की सुनाई सजा, जानें पूरा मामला

    By Rupesh KumarEdited By:
    Updated: Mon, 04 Apr 2022 07:39 AM (IST)

    Rajkumar Santoshi cheque bounce case निर्देशक राजकुमार संतोषी को साढ़े 22 लाख रुपए के चेक बाउंस के मामले में कोर्ट ने 1 साल की सजा सुनाई है। सजा पर राजकुमार संतोषी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह सेलिब्रिटी होने की कीमत चुका रहे हैं।

    Hero Image
    Rajkumar Santoshi cheque bounce case: राजकुमार संतोषी को कोर्ट ने एक साल की सजा सुनाई है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Rajkumar Santoshi cheque bounce case: फिल्म निर्माता और निर्देशक राजकुमार संतोषी पर साढ़े 22 लाख रुपए के चेक बाउंस होने के मामले में कोर्ट ने 1 साल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने उन्हें दोषी पाया है। कोर्ट ने यह भी कहा है कि अगर वह 2 महीने में रकम नहीं चुकाते हैं तो उन्हें एक साल और जेल में रहना होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गौरतलब है कि राजकुमार संतोषी के अनिल जेठानी से बहुत अच्छे संबंध थे। इसके चलते व्यापार को बड़ा करने के लिए उन्होंने अनिल जेठानी से पैसे लिए। इसके एवज में साढ़े 22 लाख रुपए के लिए तीन अलग-अलग चेक दिए गए। हालांकि तीनों चेक बाउंस होने के चलते अनिल जेठानी ने पैसों के लिए केस कर दिया। इसके बाद अनिल जेठानी ने राजकुमार संतोषी को कानूनी नोटिस भिजवाई।

    नोटिस का जवाब नहीं मिलने पर राजकुमार संतोषी के खिलाफ सेक्शन 138 की धारा के अंतर्गत केस चला। अब राजकुमार संतोषी ने ई टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा है कि वह सेलिब्रिटी होने का हर्जाना चुका रहे हैं। राजकुमार संतोषी कहते है, 'मैं सेलिब्रिटी होने का हर्जाना चुका रहा हूं। हम आसान टारगेट होते हैं। मुझे न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है। हम मामले में अपील करेंगे। मुझे आशा है कि न्याय मिलेगा।' यह दोनों मामले राजकोट के एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल जज के आगे सुने गए। राजकुमार संतोषी ने यह दावा किया कि वादी ने ब्लैंक चेक का दुरुपयोग किया है जबकि उन्होंने पैसे लौटा दिए हैं और किसी भी प्रकार का लेनदेन बाकी नहीं है। इसके बाद कोर्ट ने बैंक अधिकारियों को गवाह के लिए बुलाया और उन्होंने शिकायतकर्ता का पक्ष लिया।

    दोनों पक्षों को सुनने के बाद जज ने राजकुमार संतोषी को 1 साल की सजा सुनाई है। साथ ही उन्हें 60 दिन में पैसे वापस लौटाने का भी आदेश दिया है। ऐसा नहीं करने पर उन्हें एक साल और जेल में रहना होगा। राजकुमार संतोषी ने कई बड़ी फिल्मों का निर्देशन किया है।