रजनीकांत की Dharman को मिल गई एक और हीरोइन, नयनतारा के बाद फिल्म में हुई इस एक्ट्रेस की एंट्री
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत स्टारर अपकमिंग फिल्म धर्मन में एक और एक्ट्रेस की एंट्री की खबर सामने आ रही है।

रजनीकांत की अगली फिल्म धर्मन (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
फिल्म धर्मन में नजर आएंगे रजनीकांत
रजनीकांत की फिल्म में इस एक्ट्रेस की एंट्री
जेलर 2 के बाद धर्मन एक्टर की अगली मूवी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता रजनीकांत (Rajinikanth) फिल्मों का फैंस को बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है। जेलर 2 की अपार सफलता के बाद आने वाले समय में वह फिल्म धर्मन में नजर आएंगे, जिसकी चर्चा लंबे समय से चल रही है। हाल ही में धर्मन में नयनतारा की एंट्री हुई थी और अब फिल्म की दूसरी लीड एक्ट्रेस की जानकारी सामने आ रही है।
रजनीकांत स्टारर धर्मन (Dharman) की दूसरी अभिनेत्री की एंट्री को लेकर मेकर्स की तरफ से आधिकारिक एलान किया गया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि वह कौन सी अदाकारा है।
धर्मन में नजर आएंगी ये साउथ एक्ट्रेस
लंबे समय से रजनीकांत का नाम फिल्म धर्मन को लेकर सुर्खियां बटोर रहा है। इस मूवी का निर्देशन अश्वथ मारिमुथु कर रहे हैं, जो इससे पहले ड्रैगन जैसी शानदार फिल्म बना चुके हैं। बुधवार को धर्मन के मेकर्स की तरफ से एक्स हैंडल पर फिल्म की नई लीड एक्ट्रेस का आधिकारिक एलान हुआ है और वह अदाकारा कोई और नहीं बल्कि साउथ की उभरती हुईं अदाकारा श्रीलीला (Sreeleela) हैं।
यह भी पढ़ें- रजनीकांत की Dharman में हुई साउथ ब्यूटी की एंट्री, पांच साल बाद पर्दे पर साथ दिखेंगे सितारे
-1793788771823.webp)
जी हां रजनीकांत की आने वाली फिल्म धर्मन में श्रीलीला का नाम भी शामिल हो गया। इससे पहले मेकर्स नयनतारा के नाम पर मुहर लगाई है। मालूम हो कि बतौर एक्ट्रेस श्रीलाला महेश बाबू स्टारर फिल्म गुंटूर कारम और पुष्पा 2 के आइटम सॉन्ग में अपनी छाप छोड़ चुकी हैं। इतना ही नहीं आने वाले समय में वह बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन के साथ भी एक रोमांटिक ड्रामा में नजर आएंगी।
SHE'S GOT THE SPARK SHE'S GOT THE PATAKA Welcoming the gorgeous @sreeleela14 to DHARMAN #Dharman #KettaPaiyanSir #SuperstarRajinikanth #KamalHaasan @rajinikanth @ikamalhaasan #Mahendran #Nayanthara @Dir_Ashwath @anirudhofficial @anbariv @iYogiBabu @SimranbaggaOffc @sreeleela14 #RaashiKhanna @nikethbommi #KarthikRajkumar @PradeepERagav @kabilanchelliah @ShruthiManjari @APIfilms @homescreenent @saregamasouth @RKFI @turmericmediaTM @magizhmandram
— Raaj Kamal Films International (@RKFI) November 4, 2026
ये पहला मौका होगा, जब श्रीलीला रजनीकांत के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। मालूम हो कि धर्मन को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट काफी हाई है और जेलर 2 के बाद रजनीकांत इसी मूवी के जरिए वापसी करते हुए नजर आएंगे।
कब रिलीज होगी धर्मन
बात की जाए रजनीकांत की धर्मन की रिलीज डेट के बारे में तो फिलहाल इसकी आधिकारिक डेट सामने नहीं आई है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि अगले साल गर्मियों के सीजन में इस फिल्म को दुनियाभर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया जा सकता है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।