विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

90 करोड़ चुकाने के लिए Amitabh Bachchan ने किया था 18 घंटे काम, रजनीकांत बोले- 'बॉलीवुड ने उड़ाया मजाक'

Published: Wed, 14 Oct 2026 01:49 PM (IST)

रजनीकांत ने अमिताभ बच्चन के पुराने आर्थिक संकट का खुलासा किया। एक्टर ने बताया कि उन पर 90 करोड़ रुपये का कर्ज था।

अमिताभ बच्चन और रजनीकांत ने कई फिल्मों में साथ काम किया

अमिताभ बच्चन और रजनीकांत ने कई फिल्मों में साथ काम किया

HighLights

  1. अमिताभ बच्चन पर 90 करोड़ रुपये का भारी कर्ज था

  2. कर्ज चुकाने के लिए बिग बी ने 18 घंटे काम किया

  3. उन्होंने अपनी संपत्ति बेचकर कर्ज चुकाया

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रजनीकांत (Rajinikanth) और अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। इसमें साल 1983 में रिलीज हुई फिल्म अंधा कानून, 1985 में आई गिरफ्तार और 1991 में आई हम जैसी फिल्में शामिल हैं।

इसके बाद 33 साल बाद एक बार फिर ये जोड़ी बड़े पर्दे पर टीजे ज्ञानवेल की फिल्म वेट्टैयन में नजर आए। इस फिल्म के ऑडियो लॉन्च से रजनीकांत का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। रजनीकांत ने बताया कि उस समय एक्टर आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे।

अमिताभ बच्चन को हुआ था बहुत नुकसान

रजनीकांत ने बताया कि जब एक्टर ने सबकुछ छोड़ने का फैसला किया था उस समय वो अपने करियर के शिखर पर थे। इसके बाद उन्होंने 'अमिताभ बच्चन कॉर्पोरेशन लिमिटेड' (ABCL) नाम की प्रोडक्शन कंपनी शुरू की। अफसोस की बात है कि यह बिजनेस चल नहीं पाया और अमिताभ बच्चन दिवालियापन की कगार पर पहुंच गए।

बिग बी पर लगभग 90 करोड़ रुपये का कर्ज हो गया था। उस समय को याद करते हुए रजनीकांत ने बताया कि कैसे इस महान एक्टर को अपना जुहू वाला घर और मुंबई की दूसरी प्रॉपर्टीज बेचनी पड़ीं और कर्ज चुकाने के लिए उन्हें दिन में 18 घंटे तक काम करना पड़ा।

अमिताभ ने 18 घंटे किया काम

रजनीकांत ने कहा, 'बॉम्बे इंडस्ट्री के लोग यह देखकर फिर से हैरान रह गए। तीन साल तक, सेहत से जुड़ी कई दिक्कतों के बावजूद उन्होंने दिन में 18 घंटे काम किया और अपना सारा कर्ज चुका दिया। सिर्फ 64 साल की उम्र में उनके शरीर में 1000 तरह की परेशानियों के बावजूद उन्होंने कड़ी मेहनत की।

एक्टर ने बाद में ना सिर्फ अपना पुराना घर वापस खरीदा, बल्कि उसी गली में कुल तीन घर खरीदे। सारा कर्ज चुका दिया। यही तो अमिताभ बच्चन हैं!'

Amitabh (7)

बता दें कि अमिताभ बच्चन को रजनीकांत अपने मेंटर मानते हैं। वहीं अमिताभ की फिल्मों की बात करें तो एक्टर को आखिरी बार प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 एडी में देखा गया था।

यह भी पढ़ें- दिलीप कुमार की ठुकराई हुई फिल्म ने चमकाई थी Amitabh Bachchan की किस्मत, कभी Dharmendra बनने वाले थे हीरो?

यह भी पढ़ें- असली है Amar Akbar Anthony के एंथनी गोंजाल्विस की कहानी, अमिताभ बच्चन के किरदार के पीछे छिपा है गहरा राज