Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धनुष की तारीफ करते हुए नजर आए रजनीकांत, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

    By Tanya AroraEdited By:
    Updated: Wed, 19 Jan 2022 09:40 PM (IST)

    18 साल की शादी के बाद धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत के अलग होने के फैसले ने सभी को चौंका दिया। उनके अलग होने के फैसले पर लोगों ने कई प्रतिक्रियाएं दीं। लेकिन अब सुपरस्टार रजनीकांत का धनुष की तारीफ करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    Hero Image
    rajinikanth praises dhanush in event says he is a good husband and good son in law. Photo Credit- Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन।18 साल की शादी के बाद धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत के अलग होने के फैसले ने हर किसी को हैरान दिया था। ये खबर सुनकर धनुष के फैंस का दिल पूरी तरह से टूट गया था। दोनों के इस निर्णय के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं जाहिर की। ऐश्वर्या रजनीकांत की छोटी बहन सौंदर्या ने दोनों के अलग होने की खबर पर कोई बयान तो नहीं दिया, लेकिन सोशल मीडिया पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर बदलकर अपनी बहन का इस मुश्किल घड़ी में साथ दिया। इन सबके बीच अब रजनीकांत का धनुष की तारीफ करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धनुष को बताया अच्छा इंसान और अच्छा पति

    इस वायरल हो रहे वीडियो में रजनीकांत अपने दामाद धनुष की तारीफों के पूल बांधते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को धनुष और रजनीकांत के प्रशंसकों ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। रजनीकांत ने धनुष की तारीफ करते हुए कहा, 'धनुष एक बहुत अच्छा लड़का है। वह अपने माता-पिता की इज्जत करता है। अपनी पत्नी का भी पूरा ध्यान रखता है। वह एक अच्छा पिता होने के साथ-साथ एक बहुत ही अच्छा दामाद भी है। धनुष बहुत अच्छे इंसान हैं और बहुत ही टैलेंट हैं।

    पुराना वीडियो हो रहा है वायरल

    धनुष और ऐश्वर्या के अलग होने के बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल ये वीडियो साल 2018 का है जिसमें सुपरस्टार रजनीकांत अपने दामाद की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। साल 2018 में आई फिल्म 'काला' के म्यूजिक लॉन्च के दौरान रजनीकांत ने धनुष की खूब तारीफ की थी और अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत के अलग होने के बाद कुछ लोग लगातार एक्टर को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे थे, जिसके बाद उनके फैंस ने इस पुराने वीडियो को शेयर किया।

    सौंदर्या रजनीकांत ने भी दी थी प्रतिक्रिया

    इससे पहले रजनीकांत की छोटी बेटी ने इस खबर के बाद अपनी ट्विटर डीपी चेंज करते हुए लिखा था, 'न्यू प्रोफाइल पिक्चर'। ये तस्वीर सौंदर्या और ऐश्वर्या के बचपन की है, जिसमें वो बड़े ही प्यार से अपने पिता रजनीकांत की गोद में बैठी हैं। आपको बता दें कि सोमवार को धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत ने सोशल मीडिया के जरिए अपने अलग होने की खबर अपने फैंस को दी थी। धनुष ने ट्वीट करते हुए बताया था कि 18 साल तक हर रिश्ते को निभाने के बाद अब उन्होंने अपने रास्ते अलग करने का निर्णय लिया है। दोनों ने ही फैंस से इस घड़ी में उन्हें अकेले छोड़ने और उनकी प्राइवेसी का आदर करने की गुजारिश की थी।

    2004 में हुई थी शादी

    धनुष और ऐश्वर्या की शादी साल 2004 में हुई थी। इन दोनों के यात्रा राजा और लिंगा राजा दो बेटे हैं। ऐश्वर्या रजनीकांत सुपरस्टार रजनीकांत की बड़ी बेटी हैं। धनुष और ऐश्वर्या ने काफी कम उम्र में शादी कर ली थी। इन दोनों के अलग होने के बाद लोग सोशल मीडिया पर रजनीकांत के लिए चिंतित दिखें और उन्हें हिम्मत रखने की सलाह देते हुए नजर आए। कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर रजनीकांत की परवरिश की खूब तारीफ कीं।

    comedy show banner