विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

2.0 Update: रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म को लेकर मिश्रित प्रतिक्रिया

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Thu, 29 Nov 2018 08:13 AM (IST)Updated: Fri, 30 Nov 2018 09:00 PM (IST)

लोगों ने फिल्म देखने के बीच में ही ये प्रतिक्रिया दी कि उन्होंने अपनी ज़िन्दगी में इस तरह की फिल्म ...और पढ़ें

2.0 Update: रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म को लेकर मिश्रित प्रतिक्रिया
2.0 Update: रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म को लेकर मिश्रित प्रतिक्रिया

मुंबई। रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म 2. 0 आज रिलीज़ हो गई। रजनी के फैंस ने अपनी परम्परा को निभाते हुए देश के कई हिस्सों में सिनेमाघरों के बाहर उत्सव मनाया है। कई शहरों में सुबह छह बजे शो शुरू हुए हैं।

फिल्म को लेकर सुबह से ही दर्शकों में उत्साह दिखा है और लोगों ने फिल्म देखने के बाद कहा कि उन्होंने इस तरह की अद्भुत फिल्म नहीं देखी l फिल्म के स्पेशल इफेक्ट्स को हाई स्टैण्डर्ड का बताया गया l फिल्म समीक्षकों में कुछ ने इसे बेहतरीन बताया तो कुछ ने इसे औसत कहा है l 

इस बीच मद्रास हाईकोर्ट ने एक बड़ा फैसला लेते हुए 37 इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स को आदेश दिया है कि वो उन 12000 वेबसाइट्स को तुरंत ब्लॉक करे जो तमिल फिल्मों की पाइरेसी कर उन्हें अपलोड करती हैं। इस लिस्ट में उन 2000 वेबसाइट्स के नाम भी शामिल हैं जिन्हें तमिल रॉकर्स नाम की वेबसाईट ऑपरेट करती है। जस्टिस एम सुंदर ने फिल्म 2.0 की प्रोड्यूसर कंपनी लयका प्रोडक्शन की याचिका पर ये फैसला सुनाया है। इसमें 12,564 गैरकानूनी वेबसाइट्स के नाम दिए गए थे। जब तमिल रॉकर्स को ब्लॉक किया गया था तो उसकी जगह यू आर एल में बदलाव कर कई मिरर साइट्स शुरू कर दी गईं।

आठ साल पहले निर्देशक शंकर ने रोबोट/ इंथिरन को बनाया था और उसके इस दूसरे भाग में उन्होंने आने वाले दिनों में मोबाईल से होने वाले ख़तरे को बताया है। फिल्म पिछले साल ही आने वाली थी लेकिन अब जा कर रिलीज़ हुई है। इस फिल्म को लेकर रजनी और अक्षय के फैंस बेताब थे। दक्षिण भारत और मुंबई में उनका उत्साह आज फूट पड़ा और पूजा पाठ के साथ आतिशबाज़ी करते हुए उन्होंने इस फिल्म का स्वागत किया।

ऐसा नहीं है कि देश में सिर्फ़ रजनीकांत की ही जय जयकार हो रही है। अक्षय कुमार के फैन्स भी उनकी इस फिल्म को लेकर दीवाने हुए जा रहे हैं। ओडिशा में अक्षय कुमार का विशाल कटआउट लगाया गया है।

 

नार्थ अमेरिका में 850, यूके में 300, यूरोप में 500 और साऊथ एशिया में करीब 100 स्क्रीन्स पर रिलीज़ हुई 2.0 को लेकर ट्रेड एक्सपर्ट्स की राय है कि ये फिल्म बाहुबली 2 के पहले दिन रिकॉर्ड को तोड़ देगी। हालाँकि ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान के 52 करोड़ 25 लाख रूपये के कलेक्शन तक पहुंचना फिलहाल संभव नहीं लग रहा है।

दक्षिण भारत के कई शहरों में 2.0 देखने वालों की सिनेमाघरों में 95 प्रतिशत ऑक्युपेंसी थी जबकि उत्तर भारत में 35 से 40 प्रतिशत तक। आज कामकाजी दिन है। कोई छुट्टी का दिन नहीं है इसलिए साऊथ को छोड़ कर देश के बाकी हिस्सों में दिन में दर्शकों की संख्या भरपूर नहीं होगी।

दर्शकों के साथ ट्रेड पंडितों ने भी फिल्म को लेकर रिव्यू दिया है।

साऊथ इंडिया में तड़के सिनेमाघरों के बाहर कई जगह ऐसे नज़ारे दिखे हैं -

फिल्म शुरू होते ही जैसे ही परदे पर रजनीकांत का नाम आया फैंस सीट से खड़े हो कर अपने मोबाइल से उसे रिकार्ड करते नज़र आये। वैसे इस बात का भी डर है कि कहीं कोई मोबाईल से पूरी फिल्म रिकार्ड कर लीक न कर दे।

जानकारी के मुताबिक 2.0 को 6600 स्क्रीन्स में रिलीज़ किया गया है। इनमें हिंदी में 3500, तमिल में 2500 और तेलुगु में 600 स्क्रीन्स हैं। ओवरसीज़ में 10 हजार शोज़ में फिल्म को देखा जायेगा। हिंदी 2.0 को करण जौहर और अनिल थडानी (रवीना टंडन के पति) की कंपनी ने रिलीज़ किया है।

दक्षिण भारत के एक सिनेमाघर में फिल्म को तीन मिनट तक पॉज़ कर दिया गया जब रजनीकांत की पहली बार परदे पर एंट्री हुई l इसके बाद थियेटर में ही लोग जमकर नाचे l 

बेंगलुरु और चेन्नई में सुबह के छह बजे शुरू हुए शोज़ खचाखच भरे हुए थे। लोगों ने फिल्म देखने के बीच में ही ये प्रतिक्रिया दी कि उन्होंने अपनी ज़िन्दगी में इस तरह की फिल्म कभी देखी ही नहीं है। लोगों ने स्पेशल इफेक्ट्स को लेकर ख़ूब तारीफ़ की है। कुछ समय बाद हम आपके लिए जागरण डॉट कॉम का रिव्यू भी लेकर आएंगे।

भक्तों ने दूध से नहलाया अपने रजनी 'भगवान' को मुंबई में सायन और वडाला सिनेमाघरों के बाहर जमकर सेलेब्रेशन हुआ। रजनी 'भक्त' सुबह चार बजे ही सिनेमाघरों के बाहर पहुँच गए थे। यहां 68 फीट ऊंचा रजनीकांत कटआउट लगाया गया है। एक छोटे कटआउट को दूध से नहलाया गया। फिर फूलों की माला पहनाई गई। इसके बाद ढ़ोल नगाड़े बजे और नाचते हुए रजनी फैंस फिल्म देखने के लिए निकल पड़े।

रजनीकांत के कटआउट को सजाये हुए रथ पर रख कर सिनेमाघर तक लाया गया। बच्चों ने अपने शरीर पर रजनीकांत का चित्र बनाया हुआ था।

 

2.0... इस बार भी उनके ‘भगवान’ रजनीकांत अपने साइंटिस्ट और रोबोट के रोल में हैं। अक्षय कुमार को विलेन बनाया गया है। ऐश्वर्या बच्चन की जगह इस बार एमी जैक्सन ने ली है। साथ में सुधांशु पांडे, आदिल हुसैन, कलाभवन शाजॉन और रियाज़ खान का भी रोल है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।