विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajinikanth 2Point0 China Box Office Collection: Akshay Kumar की फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़

By Rupesh KumarEdited By:
Published: Sat, 07 Sep 2019 06:00 PM (IST)Updated: Sat, 07 Sep 2019 07:39 PM (IST)

शंकर द्वारा निर्देशित 2.0 में रजनीकांत को वैज्ञानिक वासेगरन रोबोट चिट्टी और 2.0 के रूप में ट्रिपल रोल दिखाया गया हैl

Rajinikanth 2Point0 China Box Office Collection: Akshay Kumar की फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़
Rajinikanth 2Point0 China Box Office Collection: Akshay Kumar की फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़

नई दिल्ली, जेएनएनl अभिनेता रजनीकांत की 2.0 आखिरकार शुक्रवार को चीन में रिलीज़ हुई और ट्रेड पंडितों के अनुसार पहले दिन लगभग $ 1.4M (9.5 करोड़ रुपये) कमाने में सफल रही हैं। फिल्म 2.0 का निर्देशन शंकर ने किया थाl यह चीन में रिलीज़ होने वाली पहली तमिल फिल्म है।

इस फिल्म को रिलीज के दिन लगभग 50000 शो रखे गए थेl यह सबसे बड़ी 3 डी रिलीज फिल्म बनी हैंl

 

 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Tomorrow.... the world will change! Tomorrow...our world will change Tomorrow.... will be the new beginning, the 3D wonder arrives tomorrow... OUR destiny will change forever... TOMORROW #2Point0

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar) on

शुक्रवार को फिल्म की रिलीज के बाद से ही रजनीकांत के प्रशंसक चीन में 2 प्वाइंट 0 हैशटैग को ट्रेंड कर रहे हैंl जो अब ट्विटर पर भी वायरल हो रहा है। पहले 2.0 12 जुलाई को चीन में रिलीज होनेवाली थी और इसे HY मीडिया ने लगभग 56,000 स्क्रीनों पर रिलीज करने की योजना बनाई गई थी। हालांकि इसके वितरक को रिलीज़ को स्थगित करना पड़ा क्योंकि डिज़नी ने फिल्म द लायन किंग को उसी दौरान रिलीज़ किया था।

HY Media की अंतिम भारतीय रिलीज़ फिल्म अक्षय कुमार स्टारर पैडमैन थीl शंकर द्वारा निर्देशित 2.0 में रजनीकांत को वैज्ञानिक वासेगरन, रोबोट चिट्टी और 2.0 के रूप में ट्रिपल रोल दिखाया गया हैl जोकि चिट्टी का अपडेटेड वर्जन है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करने वाली इस फिल्म में एमी जैक्सन और अक्षय कुमार ने भी मुख्य भूमिकाएं निभाईं है।

यह भी पढ़ें: अली अब्बास जफर की फिल्म में शाहरुख खान के साथ काम करेंगी कटरीना कैफ? पढ़ें पूरी खबर

2.0 फिल्म 300 करोड़ रुपये से अधिक के बजट पर बनी थीl इस फिल्म को तमिल, तेलुगु और हिंदी में रिलीज़ किया गया था। फिल्म निर्माता करण जौहर ने हिंदी वर्जन रिलीज किया थाl इस फिल्म को दर्शकों ने पसंद किया थाl 

फोटो क्रेडिट - अक्षय कुमार instagram