विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'शुभ आशीर्वाद रस्म' में Radhika Merchant ने पहना रियल गोल्ड जरदोजी से जड़ा लहंगा, ड्रेस में दिखा अनंत का प्यार

Published: Sat, 13 Jul 2024 08:23 PM (GMT+05:30)

Anant Ambani की पत्नी Radhika Merchant अब मिस से मिसेज बन गई हैं। 12 जुलाई को इस क्यूट कपल ने ...और पढ़ें

अनंत अंबानी के लिए राधिका मर्चेंट ने पहना ये आउटफिट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
अनंत अंबानी के लिए राधिका मर्चेंट ने पहना ये आउटफिट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. अनंत-राधिका की ब्लेसिंग सेरेमनी आज
  2. शादी के बाद राधिका ने पहनी ये ड्रेस
  3. राधिका की ड्रेस का पति अनंत से कनेक्शन

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 12 जुलाई को मुंबई में एक शानदार शादी समारोह में बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) ने अपनी लेडी लव राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) के साथ सात फेरे लिये हैं। आज नए-नवेले कपल की शुभ आशीर्वाद रस्म (Blessing Ceremony) है, जिससे राधिका मर्चेंट का लुक भी सामने आ गया है।

राधिका मर्चेंट ने अपने प्री-वेडिंग फंक्शन और शादी में अनोखे लुक से सभी का दिल जीत लिया। प्री-वेडिंग में डिजाइनर आउटफिट से शादी में ट्रेडिशनल गुजराती ड्रेस और विदाई में सोने का वर्क वाला लहंगा पहन अंबानी परिवार की छोटी बहू ने फैंस का दिल जीत लिया। अब उनका ब्लेसिंग सेरेमनी लुक भी कमाल का है।

राधिका मर्चेंट का ब्लेसिंग सेरेमनी लुक

राधिका मर्चेंट की स्टाइलिस्ट और प्रोड्यूसर रिया कपूर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ब्लेसिंग सेरेमनी से नई-नवेली दुल्हन राधिका मर्चेंट की ढेर सारी फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वह गजब की खूबसूरत लग रही हैं। अनंत की पत्नी ने एक यूनिक लहंगा पहना, जिसे अबु जानी और संदीप खोसला ने डिजाइन किया। इस ड्रेस में मूर्तिकार जयश्री बर्मन की पेंटिंग भी बनी थी, जो इस लुक को सबसे यूनिक बना रहा था।

यह भी पढ़ें- Anant-Radhika Wedding Day 2: ब्लेसिंग सेरेमनी में छाईं कार्दशियन सिस्टर्स, लहंगे में हुस्न की परी लगीं Kim-Khloe

Radhika Merchant

अनंत और राधिका के प्यार को दर्शाता है लहंगा

रिया कपूर के मुताबिक, जयश्री की पेंटिंग को जीवंत करने के लिए राधिका मर्चेंट के लहंगे के 12 पैनल एक स्पेशल इतालवी कैनवास पर हाथ से पेंट किये गये हैं। जयश्री के सर्वोत्कृष्ट पौराणिक सौंदर्य की विशेषता वाले इस ड्रेस में अनंत और राधिका के मिलन को डीप मीनिंगफुल फोटोज से दर्शाया गया है। हैप्पी कपल को रिप्रेंज करने वाली इंसान की छवि एक दिव्य आभा बिखेरती हैं जो उनकी मानवता में दिव्यता का सम्मान करती है। जीव-जंतु अनंत के जानवरों, खासकर हाथियों के प्रति प्यार को दर्शाते हैं जिन्हें शुभ और सुंदर माना जाता है।

Radhika Merchant Photos

राधिका की ड्रेस में जयश्री की पेंटिंग्स

यही नहीं,  राधिका की ड्रेस पर असली सोने की जरदोजी को बारीकी के साथ हाथ से कढ़ाई की गई। जयश्री के आर्ट के सबसे मुश्किल जगहों पर सेक्विन का एक शानदार समुद्र चमकता है। इसे अबू जानी संदीप खोसला के मास्टर कारीगरों द्वारा पूरी तरह से रेशम में हाथ से कढ़ाई किये गये ब्लाउज के साथ जोड़ा गया है।

Anant Ambani Wife

इस यूनिक लहंगे के साथ सफेद मोतियों वाला हरा हार सेट पहना है। इयररिंग्स और मांग टीका के साथ दुल्हन ने चूड़ियां छोड़ हाथ में कंगन पहना है। मिनिमल मेकअप के साथ राधिका की मुस्कुराहट उनके लुक में चार-चांद लगा रही थी। उन्होंने बालों में कमल का फूल लगाया था। 

यह भी पढ़ें- अनंत-राधिका की शादी में Janhvi Kapoor को पकड़कर यूं डांस करते नजर आए शिखर पहाड़िया, लोगों ने कहा- अगला नंबर...