Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'बड़की' का रियल लाइफ़ में 'पटाख़ा' अवतार, देखिए राधिका मदान की ग्लैमरस तस्वीरें

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Thu, 27 Sep 2018 08:45 AM (IST)

    राधिका की पहली साइन फ़िल्म मर्द को दर्द नहीं होता है, जिससे भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दसानी बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं।

    Hero Image
    'बड़की' का रियल लाइफ़ में 'पटाख़ा' अवतार, देखिए राधिका मदान की ग्लैमरस तस्वीरें

    मुंबई। विशाल भारद्वाज की फ़िल्म 'पटाख़ा' से टीवी एक्ट्रेस राधिका मदान अपना बॉलीवुड करियर शुरू कर रही हैं। फ़िल्म में मदान का किरदार एक देहाती और बेहद लड़ाकू लड़की का है, जिसे उन्होंने बखूबी निभाया है। उनके किरदार का नाम चम्पा कुमारी यानि बड़की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिन लोगों ने पटाखा का ट्रेलर देखा है, वो राधिका के इस अंदाज को देखकर हैरान होंगे। वैसे रियल लाइफ़ में राधिका अपने ऑनस्क्रीन अवतार से बिल्कुल अलग हैं। इंस्टाग्राम पर तस्वीरों में राधिका काफ़ी स्टाइलिश दिखती हैं। 

    राधिका एकता कपूर की खोज हैं। उन्होंने अपना करियर एकता के टीवी शो 'मेरी आशिक़ी तुमसे ही' से शुरू किया था। इस शो में उन्होंने ईशानी वघेला का रोल प्ले किया था। इसके लिए राधिका ने बेस्ट डेब्यू का ज़ी गोल्ड अवॉर्ड्स जीता था। डांस रिएलिटी शो 'झलक दिखला जा' में भी राधिका ने पार्टिसिपेट किया था।

    राधिका की पहली साइन फ़िल्म 'मर्द को दर्द नहीं होता' है, जिससे भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दसानी बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। राधिका ने यह फ़िल्म टीवी शो ख़त्म होने के 5 महीने बाद साइन की थी। इस फ़िल्म में राधिका एक्शन करते हुए दिखेंगी, जिसके लिए उन्होंने मार्शल आर्ट्स की कड़ी ट्रेनिंग ली है। पटाखा राधिका की पहली रिलीज़ फ़िल्म होगी। (नीचे वाले कोलाज में पहली तस्वीर में राधिका का पटाख़ा अवतार है, वहीं दूसरी तस्वीर मर्द को दर्द नहीं होता फ़िल्म से ली गयी है)

    पटाख़ा में उनका किरदार एकदम अलग है। राधिका ने चम्पा बनने के लिए वो हर काम सीखा है, जो किसी गांव की लड़की को करने पड़ते हैं। मसलन दूध काढ़ना, गोबर से कंडे (उपले) पाथना, घर लीपना, पानी से भरा मटका सिर पर रखकर चलना, रई से दही मथकर मक्खन निकालना वगैरह-वगैरह। 

     राधिका को इस रोल के लिए राजस्थानी उच्चारण भी सीखना पड़ा है। पटाखा की कहानी चरण सिंह पथिक की लघु कथा दो बहनें पर आधारित है, जिसमें दो झगड़ालू बहनें एक-दूसरे से छुटकारा पाने के लिए शादी करती हैं, मगर नियति उन्हें एक ही घर में ले जाती है, क्योंकि दोनों के पति भाई निकलते हैं। एक्टिंग की ईनिंग शुरू करने से पहले राधिका दिल्ली में डांस सिखाती थीं।

     

    पटाखा राधिका के लिए ऐसा ब्रेक है, जिसकी चाहत कोई भी न्यूकमर करता होगा। इस फ़िल्म में वो सान्या मल्होत्रा के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर कर रही हैं, जो उनकी बहन के रोल में हैं। इन दोनों किरदारों के बीच की जंग कहानी का मुख्य आकर्षण और आधार है।

     

    फ़िल्म में सुनील ग्रोवर भी एक अहम किरदार में दिखेंगे। टीवी इंडस्ट्री में राधिका नागिन के लिए मशहूर हुईं मौनी रॉय और अर्जुन बिजलानी की अच्छी दोस्त हैं। मौनी ने हाल ही में रिलीज़ हुई अक्षय कुमार की फ़िल्म गोल्ड से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। 

    बॉलीवुड की बड़ी ख़बरें नीचे वीडियो में देखिए-