विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pushpa-The Rule Teaser: फायर बनकर फिर लौट रहे हैं अल्लू अर्जुन, इस खास दिन पर रिलीज होगा पुष्पा 2 का टीजर

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Mon, 20 Mar 2023 03:02 PM (IST)

Pushpa-The Rule Teaser पुष्पा-द राइज के बाद अब फैंस को अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा-द रूल का बेसब्री से इंतजार ...और पढ़ें

Pushpa the Rule Teaser Allu Arjun and Rashmika Mandanna Starrer Action Thriller Three Minute Teaser Release/Instagram
Pushpa the Rule Teaser Allu Arjun and Rashmika Mandanna Starrer Action Thriller Three Minute Teaser Release/Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Pushpa-The Rule Teaser: अल्लू अर्जुन की तेलुगु भाषा में बनी फिल्म 'पुष्पा: द राइज' ने दुनियाभर में गदर मचा दिया था। साल 2021 में रिलीज हुई पैन इंडिया इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी।

इस फिल्म ने अल्लू अर्जुन की तेलुगु सिनेमा के साथ-साथ हिंदी सिनेमा में भी एक अलग फैन फॉलोइंग बना दी। इस फिल्म के बाद जैसे ही मेकर्स ने फिल्म के दूसरे पार्ट 'पुष्पा-द रूल' की घोषणा की, फैंस की बेसब्री बढ़ गई।

अब हाल ही में हम आपके लिए अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पुष्पा-द रूल' से जुड़ी नई जानकारी सामने लाए हैं। जिसमें फिल्म के टीजर की सिर्फ डेट पर से ही पर्दा नहीं उठाया गया है, बल्कि ये भी बताया गया कि उनकी और रश्मिका मंदाना की फिल्म का टीजर कितना बड़ा होगा।

सोशल मीडिया पर दिखा 'पुष्पा-द रूल' का क्रेज

अल्लू अर्जुन फिलहाल 'पुष्पा-द रूल' की शूटिंग में व्यस्त है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वह बेंगलुरु में अपनी इस फिल्म का अगला शेड्यूल शूट कर रहे हैं। हालांकि, इन सबके बीच सोशल मीडिया पर इस फिल्म के टीजर की रिलीज डेट को लेकर फैंस में एक अलग क्रेज देखने को मिल रहा है।

रिपोर्ट्स की मानें तो अल्लू अर्जुन की फिल्म का टीजर एक्टर के जन्मदिन पर यानी कि 8 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा। ये टीजर 3 मिनट का एक्शन से भरपूर होगा। रिपोर्ट्स की मानें तो 'पुष्पा-द रूल' का टीजर कट हो चुका है और उसके म्यूजिक और बैकग्राउंड स्कोर पर फिलहाल काम चल रहा है।

रिलीज डेट सुनते ही बढ़ी फैंस की उत्सुकता

'पुष्पा-द रूल' के टीजर की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। एक यूजर ने कमेन्ट करते हुए लिखा, 'मॉन्स्टर आठ अप्रैल को आ रहा है'। दूसरे यूजर ने पुष्पा-द राइज' का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'तीन मिनट का एक्शन टीजर, ये इंडियन सिनेमा के इतिहास में पहली बार हो रहा है, बस 18 दिन बाकी हैं'।

एक अन्य यूजर ने लिखा, 'एक बार फिर से सभी रिकॉर्ड को टूटता देखने के लिए तैयार हो जाइए, टारगेट लॉक'। सोशल मीडिया पर फैंस अल्लू अर्जुन और पुष्पा-द राइज पर अपना प्यार लुटाने से बिल्कुल भी पीछे नहीं हट रहे हैं। उनकी एक्साइटमेंट से ये साफ जाहिर है कि वह इस मोस्ट अवेटेड ट्रेलर को देखने के लिए बेताब हैं।

रश्मिका मंदाना संग फिर दिखेगी जोड़ी

पुष्पा-द राइज में दर्शकों को अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना की जोड़ी देखने को मिली थी। एक बार फिर से ये जोड़ी पर्दे पर धमाल मचाने आ रही है। रश्मिका मंदाना के अलावा इस फिल्म में फहाद फासिल भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।