Pushpa 2 Collection: 'टाइगर' के आगे झुक गया पुष्पाराज, इस मामले में सलमान खान की मूवी के आगे नहीं टिकी पुष्पा 2
पुष्पा 2 द रूल (Pushpa 2) ना सिर्फ भारत में बल्कि दुनिया भर में हर रोज करोड़ों का कारोबार कर रही है। महज 6 दिन में फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वहीं अगर पुष्पा के मंडे कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ना सिर्फ वीक डे बल्कि वीकेंड पर भी कमाल कर रही है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पुष्पा 2 ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म ने अपने पहले ही दिन कई सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। फिल्म को रिलीज हुए पांच दिन से भी ज्यादा का समय हो गया है लेकिन पुष्पा है कि झुकने के लिए तैयार नहीं है। एक हफ्ते के अंदर जहां कई फिल्मों की रफ्तार धीमी पड़ जाती है अल्लू अर्जन की पुष्पा अपनी धाक बनाए हुए है।
फिल्म ने ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर बल्कि ग्लोबल लेवल पर भी अपनी परचम लहराया है। फिल्म वीक डे में भी अच्छी कमाई कर रही है। पुष्पा 2 के जरिए पुष्पाराज के तौर पर अल्लू अर्जुन और श्रीवल्ली के तौर पर रश्मिका मंदाना ने पूरे तीन साल बाद वापसी की लेकिन उसका चार्म है कि कम नहीं हुआ।
यह भी पढ़ें: Pushpa 2: 'पुष्पाराज' से पहले ये एंटी हीरो रहे Box Office के बेताज बादशाह, रिस्क लेते ही करोड़ों से भरा अकाउंट
सोमवार को फिल्म ने 48 करोड़ रुपये की कमाई की,जो किसी भी तेलुगु या साउथ की फिल्म के लिए अब तक की सबसे बड़ी नॉन-हॉलिडे कलेक्शन है। हालांकि इस मामले में वो सलमान खान की टाइगर 3 को पीछे नहीं छोड़ पाई। सल्लू मियां अभी भी पुष्पाराज से आगे हैं। सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' थी अभी तक पहली ऐसी इंडियन फिल्म है जिसने किसी नॉन हॉलीडे पर ये कमाई की हो।
फिल्म | कलेक्शन |
टाइगर 3 | 58 करोड़ |
पुष्पा:द रूल | 48 करोड़ |
बाहुबली 2 द कॉन्क्लूजन: | 40.25 करोड़ |
एनिमल: | 40.06 करोड़ |
कितना रहा पुष्पा 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
वहीं साउथ फिल्मों में पुष्पा ने बाहुबली 2 (40.25 करोड़ रुपये)केजीएफ चैप्टर 2 (25.57 करोड़) और आरआरआर (17 करोड़) को पछाड़ने में सफलता हासिल की है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो पुष्पा 2 ने 900 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। सुकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रश्मिका मंदाना लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आई थीं। वहीं फहाद फासलि ने खलनायक की भूमिका निभाई है।
सिनेमाघर में खासतौर से अल्लू अर्जन के एक्शन अवतार और जतारा सीक्वेंस पर सबसे ज्यादा सीटियां बजीं। सुबह से ही लोगों की भीड़ थिएटर के बाहर अपने पुष्पा को देखने के लिए जमा हो गई थी।
यह भी पढ़ें: Pushpa 2 Collection Day 5: मंडे टेस्ट में फुल मार्क्स से पास हुआ 'पुष्पाराज', 5वें दिन भी धुआंधार रही कमाई
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।