Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'तीन बच्चों की मां होकर ऐसे कपड़े पहनी हो', ट्रोलर के कमेंट पर नीरू बाजवा ने बिकिनी फोटोज शेयर कर दिया करारा जवाब

    By Pratiksha RanawatEdited By:
    Updated: Tue, 06 Jul 2021 10:50 PM (IST)

    नीरू बाजवा ने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अपनी अक्सर कई तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। जिन पर उनके फैंस से उन्हें तारी ...और पढ़ें

    Hero Image
    नीरू बाजवा की तस्वीर, फोटो साभार: Instagram

     नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड हो, टेलीविजन हो या कोई भी रीजनल सिनेमा के स्टार्स हों, ट्रोलर्स के निशाने पर तो सभी आते ही रहते हैं। लेकिन इन सेलेब्स को भी अच्छे से ट्रोलर्स को जवाब देना आता है। जिसके चलते अब अक्सर ट्रोलर्स को करारा जवाब भी दिया जाता है। अब हाल ही में पंजाबी फिल्मों की अभिनेत्री नीरू बाजवा ने भी इसी ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नीरू बाजवा ने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अपनी अक्सर कई तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। जिन पर उनके फैंस से उन्हें तारीफें मिलती रहती हैं। साथ ही साथ वो ट्रोलर्स का भी निशाना बनती रहती हैं। हाल ही में नीरू की एक तस्वीर पर उन्हें ट्रोलर से बहुत कुछ सुनने को मिला था। जिस पर अब नीरू ने भी ट्रोलर को करारा जवाब दिया है।

    नीरू ने हाल ही में अपनी कुछ बिकिनी पहने हुए तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में नीरू बेहद हॉट दिख रही हैं। तस्वीरें को शेयर करते हुए नीरू ने कैप्शन में लिखा, 'मुझे किसी ने कमेंट किया था कि तीन बच्चों की मां होकर कच्छा पहनी हुई हो। ये आपके लिए है। बंद करो Mom Shaming हमारे केवल बच्चे हैं इससे ज्यादा कुछ नहीं।'

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Neeru Bajwa (@neerubajwa)

    इन तस्वीरों को शेयर करते हुए नीरू ने बताया है कि इन तस्वीरों को उनके पति हैरी जवांधा में क्लिक किया है। तस्वीरों में नीरू चीता प्रिंट बिकिनी पहनी हुई बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस तस्वीर पर नीरू के कई दोस्त भी कमेंट कर उनका समर्थन कर रहे हैं। साथ ही साथ उनकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।

    बता दें कि नीरू बाजवा की एक तस्वीर पर एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट करते हुए उनके कपड़ों पर तंज कसा था। यूजर ने अपने कमेंट में लिखा था कि नीरू तीन बच्चों की मां हैं और उन्होंने फिर भी इस तरह के कपड़े पहने हुए हैं। इसी कमेंट का जवाब देते हुए नीरू ने ये पोस्ट की है।