Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Priyanka Chopra Trolled: प्रियंका ने RRR को बताया 'तमिल फिल्म', भड़के यूजर्स बोले- नॉर्थ इंडियंस कब समझेंगे?

    Priyanka Chopra Trolled प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड को लेकर किए गए खुलासे के बाद चर्चा में आ गई हैं। अब हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने ऑस्कर विनिंग फिल्म आरआरआर को तमिल फिल्म बता दिया जिसकी वजह से उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।

    By Tanya AroraEdited By: Tanya AroraUpdated: Wed, 29 Mar 2023 05:37 PM (IST)
    Hero Image
    Priyanka Chopra Trolled for Calls Ss Rajamouli Rrr Tamil Film in a Podcast Angry Users Says Do Some Research/Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Priyanka Chopra: एस एस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' ने देश के साथ-साथ विदेशों में भी अपनी सफलता का डंका बजाया है। रामचरण और जूनियर एनटीआर स्टारर इस तेलुगु फिल्मों को कई प्रतिष्ठित अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कुछ दिनों पहले ही ऑस्कर अवॉर्ड्स में फिल्म के गाने 'नाटू-नाटू' को बेस्ट ओरिजिनल गाने के कैटेगरी में पुरस्कार मिला। इस फिल्म की जब लॉस एंजेलिस में स्क्रीनिंग हुई थी, तो प्रियंका भी उसका हिस्सा बनी थीं। प्रियंका ने निर्देशक एस एस राजामौली के साथ तस्वीर शेयर करते हुए फिल्म की पूरी स्टारकास्ट को बधाई भी दी थी।

    अब हाल ही में एक पॉडकास्ट को दिए इंटरव्यू में प्रियंका डैक्स शेपर्ड की गलती ठीक करवाने के चक्कर में खुद ही ऐसी मिस्टेक कर बैठीं, जिसकी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।

    प्रियंका चोपड़ा ने RRR को बताया तमिल फिल्म

    एक्टर और फिल्ममेकर डैक्स शेपर्ड से बातचीत करते हुए पॉडकास्ट में उनकी गलती सुधारने के चक्कर में खुद गलती कर बैठीं। डैक्स शेपर्ड ने RRR को बॉलीवुड फिल्म बताते हुए उसकी तारीफ की और ये कहा कि बॉलीवुड जिस तरह से आगे बढ़ रहा है वह अविश्वसनीय है।

    इस दौरान उन्होंने 'आरआरआर' का जिक्र जैसे ही बॉलीवुड फिल्म के तौर पर किया, तो प्रियंका ने उन्हें तुरंत रोकते हुए कहा कि 'ये एक तमिल फिल्म है'।

    प्रियंका ने कहा, 'वह एक तमिल फिल्म है...जैसे की हमारी एवेंजर्स है। एक्ट्रेस का ये बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग देसी गर्ल को बात करने से पहले रिसर्च करने की सलाह देते हुए नजर आ रहे हैं।

    प्रियंका की गलती से निराश लोगों ने किया ट्रोल

    प्रियंका चोपड़ा 'आरआरआर' को तमिल फिल्म बताने की वजह से सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं। एक यूजर ने ग्लोबल आइकॉन को ट्रोल करते हुए लिखा, 'मेरे दिल में आपके लिए सारी रिस्पेक्ट सच में खत्म हो गई है'। दूसरे यूजर ने लिखा, 'इसका क्या मतलब है।

    फिल्म पर बात करने से पहले इन्हें कुछ रिसर्च कर लेनी चाहिए, आप इसे इंडियन फिल्म भी कह सकती थीं'। अन्य यूजर ने लिखा, 'प्रियंका, आरआरआर तमिल फिल्म नहीं है, तेलुगु फिल्म है। आप नॉर्थ इंडियंस को कब ये बात समझ आएगी कि साउथ में 5 स्टेट हैं'।

    एक अन्य यूजर ने लिखा, 'वह गलती ढूंढने के चक्कर में खुद ही गलती कर बैठीं। अब इनकी गलती इन्हें कौन बताएगा'।

    इन फिल्मों में नजर आएंगी प्रियंका

    प्रियंका चोपड़ा जल्द ही हॉलीवुड फिल्म 'लव अगेन' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके पति निक जोनस भी कैमियो कर रहे है। इसके अलावा वह अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली सीरीज 'सिटाडेल' में नजर आएंगी।

    प्रियंका चोपड़ा 'द स्काय इज पिंक' के काफी समय बाद अब बॉलीवुड फिल्म 'जी ले जरा' में काम करने जा रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ पहली बार आलिया भट्ट और कटरीना कैफ भी नजर आएंगे।