Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Priyanka Chopra ने ओपरा विनफ्रे के साथ बुक 'अनफिनिश्ड' को लेकर की बात

    By Rupesh KumarEdited By:
    Updated: Fri, 19 Mar 2021 08:11 AM (IST)

    प्रियंका चोपड़ा ने यह भी कहा कि वह हमेशा ही किताब लिखना चाहती थी और उन्हें लगता था कि अपने बारे में लिखना सबसे आसान काम हैl प्रियंका चोपड़ा इन दिनों फिल्म सीटाडेल की शूटिंग कर रही हैl इसके अलावा हाल ही फिल्म द वाइट टाइगर में नजर आई थीl

    Hero Image
    प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी किताब अनफिनिश्ड को लेकर चर्चा में हैl

    नई दिल्ली, जेएनएनl प्रियंका चोपड़ा ने ओपरा विनफ्रे को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया है कि कोरोनावायरस लॉकडाउन के चलते उन्हें अपनी जीवनी अनफिनिश्ड लिखने का अवसर मिल गयाl ओपरा विनफ्रे ने हाल ही में मेघान मार्कल और प्रिंस हैरी का इंटरव्यू किया थाl

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब उन्होंने प्रियंका चोपड़ा का इंटरव्यू किया हैl प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी किताब अनफिनिश्ड को लेकर चर्चा में है जो कि न्यूयॉर्क में बेस्ट सेलिंग किताब बन चुकी हैl प्रियंका चोपड़ा ने इस किताब में अपने संघर्ष के बारे में बात की हैl अब उन्होंने ओपरा से इस बारे में बातचीत की हैl हाल ही में एक प्रोमो वीडियो शेयर किया गया थाl इसमें ओपरा विनफ्रे प्रियंका चोपड़ा से पूछ रही है कि क्या कोरोना वायरस के चलते लगे लॉकडाउन के कारण उन्होंने किताब लिखने का मन बनाया थाl

    इसपर प्रियंका चोपड़ा ने कहा है कि कुछ इस अवसर ने उन्हें टाइम दिया हैl प्रियंका चोपड़ा ने खुलासा किया कि 2018 में ही उन्होंने किताब लिखने का मन बना लिया था लेकिन अपने व्यस्त शेड्यूल के चलते वह ऐसा नहीं कर पा रही थीl उन्होंने यह भी कहा कि अब वह अपने करियर में अधिक कॉंफिडेंट हैl उन्होंने कहा, 'जब मैं 20 साल की थी तब मैं बहुत असुरक्षित महसूस करती थी और अब मुझे किसी भी प्रकार का डर नहीं हैl मुझमें कुछ कॉन्फिडेंस है, जो मैं बात करते समय सामने रखती हूंl इसके चलते मुझे बहुत लाभ मिला हैl'

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

    प्रियंका चोपड़ा ने यह भी कहा कि वह हमेशा ही किताब लिखना चाहती थी और उन्हें लगता था कि अपने बारे में लिखना सबसे आसान काम हैl प्रियंका चोपड़ा इन दिनों फिल्म सीटाडेल की शूटिंग कर रही हैl इसके अलावा हाल ही फिल्म द वाइट टाइगर में नजर आई थीl प्रियंका चोपड़ा ने कई फिल्मों में अहम भूमिका निभाई हैl उनकी भूमिकाएं काफी पसंद की गई हैl