Move to Jagran APP

फिल्मी वीडियो से भी ज्यादा हिट हुआ प्रियंका चोपड़ा का ये स्वीमिंग पूल वीडियो, 82 लाख बार देखा गया

Priyanka Chopra Video प्रियंका चोपड़ा का एक स्विमिंग वीडियो को 82 लाख से ज्यादा बार देखा गया है। इस वीडियो में प्रियंका किसी बच्ची के साथ स्विमिंग पूल में खेल रही हैं।

By Mohit PareekEdited By: Published: Mon, 21 Oct 2019 01:47 PM (IST)Updated: Mon, 21 Oct 2019 01:48 PM (IST)
फिल्मी वीडियो से भी ज्यादा हिट हुआ प्रियंका चोपड़ा का ये स्वीमिंग पूल वीडियो, 82 लाख बार देखा गया
फिल्मी वीडियो से भी ज्यादा हिट हुआ प्रियंका चोपड़ा का ये स्वीमिंग पूल वीडियो, 82 लाख बार देखा गया

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। ऐसे में प्रियंका अपनी डेली लाइफ, वर्कआउट, स्पेशल इवेंट या कई खास लम्हों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इसी क्रम में प्रियंका चोपड़ा ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, जो काफी हिट हो गया है। इतना ही नहीं इसे उनकी फिल्मों से जुड़े वीडियो से ज्यादा पसंद किया जा रहा है।

loksabha election banner

इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा एक स्विमिंग पूल में दिखाई दे रही हैं और एक छोटी बच्ची के साथ खेल रही हैं। प्रियंका और इस क्यूट बच्ची के साथ खेलने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी हिट हो रहा है। यह वीडियो प्रियंका चोपड़ा ने चार दिन पहले इंस्टाग्राम पर शेयर किया था और अभी तक 82 लाख से ज्यादा बार इस वीडियो को देखा जा चुका है। इस बच्ची के बारे में खास जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन अपनी पोस्ट में प्रियंका चोपड़ा ने दिव्या ज्योति और स्काई कृष्णा नाम के अकाउंट को टैग किया है।

 

View this post on Instagram

We’re so cute ! @sky.krishna ❤️ #positiveaffirmations #blessednotstressed #girllove 📸 @divya_jyoti

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

साथ ही प्रियंका चोपड़ा ने वीडियो का कैप्शन दिया है- तुम बहुत क्यूट हो! अब लोग इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। अगर उनके पुराने वीडियोज के व्यूज पर नजर डालें तो यह वीडियो उनसे दो-तीन गुना ज्यादा बार देखा गया है, यानी इस वीडियो ने प्रियंका के अन्य वीडियो को पीछे छोड़ दिया है।

 

View this post on Instagram

प्यार में रिस्क लेना तो बनता है बॉस 💁🏻‍♀ In love, you gotta take chances. 💁🏻‍♀ #TheSkyIsPink in cinemas Oct 11!

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

बता दें कि हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने करवा चौथ के मौके पर अपने पति निक जोनस के साथ भी कई तस्वीरें शेयर की थीं। साथ ही हाल ही में उनकी फिल्म स्काई इज पिंक रिलीज हुई है और इस फिल्म के माध्यम से उन्होंने बॉलीवूड में वापसी की थी। हालांकि, दर्शकों को इस फिल्म को ज्यादा सराहा नहीं और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी कुछ खास कमाल नहीं कर पाई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.