Move to Jagran APP

प्रियंका चोपड़ा को मिली एक और हिंदी फिल्म, हो गई शुरूआत

प्रियंका चोपड़ा ने साल 2016 में प्रकाश झा की फिल्म जय गंगाजल में काम किया था और उसके बाद वो अमेरिका चली गईं थी।

By Rahul soniEdited By: Published: Sun, 08 Jul 2018 11:47 PM (IST)Updated: Tue, 10 Jul 2018 12:21 PM (IST)
प्रियंका चोपड़ा को मिली एक और हिंदी फिल्म, हो गई शुरूआत
प्रियंका चोपड़ा को मिली एक और हिंदी फिल्म, हो गई शुरूआत

मुंबई। पिछले कई दिनों से सुर्खियों में रहने वाली बॉलीवुड के देसी गर्ल लगता है लगातार सुर्खियों में ही रहना चाहती हैं। चूंकि अब प्रियंका को लेकर नई ख़बर आ गई है। प्रियंका चोपड़ा के पास फिल्म भारत ही नहीं बल्कि एक और हिंदी फिल्म है जिसकी तैयारियां उन्होंने शुरू कर दी हैं। 

loksabha election banner

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने अॉफिशियल इंस्टाग्राम पर इंस्टा स्टोरी के जरिए एक नई जानकारी साझा की है। यह जानकारी उनकी दूसरी हिंदी फिल्म से जुड़ी है। प्रियंका ने फिल्म की कहानी के कवरपेज की एक फोटो शेयर की है जिसमें हिंदी फिल्म का नाम द स्काई इज़ पिंक लिखा हुआ है। वे लिखती हैं इसकी शुरूआत हो गई है। आपको बता दें कि, अली अब्बास ज़फर की फिल्म भारत की शूटिंग 17 जुलाई से शुरू हो रही है और इसी दौरान होली का एक गाना शूट किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक इसकी शूटिंग मुंबई के एक स्टूडियो में होगी और गाना तीन दिन में ख़त्म होगा। फिल्म का पहला शेड्यूल 11 दिनों का होगा और इसके बाद पूरी टीम पंजाब जायेगी जहां फिल्म के अहम हिस्से फिल्माये जाएंगे। भारत में दिशा पटानी, तब्बू, सुनील ग्रोवर और आसिफ़ शेख़ भी कास्ट किये गए हैं। सलमान खान के बहनोई अतुल अग्निहोत्री के प्रोडक्शन में बनने वाली ये फिल्म दक्षिण कोरिया की फिल्म ‘ओड टू माय फादर’ का हिंदी वर्जन है। फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज़ होगी।

बताते चलें कि, प्रियंका चोपड़ा ने साल 2016 में प्रकाश झा की फिल्म जय गंगाजल में काम किया था और उसके बाद वो अमेरिका चली गईं थी। प्रियंका ने अमेरिका में टीवी शो क्वांटिको के तीन सीज़न किये। कुछ समय पहले ही प्रियंका, अमेरिकी प्रसिद्ध सिंगर- एक्टर निक जोनास के साथ दोस्ती के कारण चर्चा में आईं थीं। पहले अमेरिका और कुछ दिन पहले भारत में प्रियंका और निक जोनास को लेकर खूब ख़बरें आईं। चूंकि दोनों भारत में ही थे। भारत में रहते हुए प्रियंका और निक गोवा आउटिंग के लिए भी गए थे। 

 

Summer sun makes me happy...you make me happy...❤️💋🙌🏽 thank you for the 25 million love...grateful and blessed!

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on

यह भी पढ़ें: सलमान खान फिर से दहाड़ने को तैयार, तो क्या धूम मचाने का इरादा नहीं

 

In episode 3 of #LittleBlackBook with @harpersbazaarus I introduce you to the people I’m with almost every day of my life, my amazing glam team! I literally spend about two hours every day in the hair and makeup chair...no one just “wakes up like this”💄 Check out my IGTV or link in bio to watch the full video on BAZAAR.com! #HBMiniSeries ❤️ to @patidubroff @bokheehair @cameron.rains @georgisandev @mimicuttrell

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on

यह भी पढ़ें: आलिया भट्ट की इंस्टा स्टोरी कुछ कहती है, नीतू कपूर को दिलचस्प अंदाज में कहा हैप्पी बर्थडे


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.