आलिया भट्ट की इंस्टा स्टोरी कुछ कहती है, नीतू कपूर को दिलचस्प अंदाज में कहा हैप्पी बर्थडे
आलिया भट्ट ने दिलचस्प अंदाज में रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर को जन्मदिन की बधाई दी।
रूपेशकुमार गुप्ता, मुंबईl बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री नीतू कपूर आज 8 जुलाई को अपना 60 वां जन्मदिन मना रही हैl इस मौके पर उनके साथ पूरा कपूर खानदान मौजूद है। जानकारी है कि रणबीर कपूर, ऋषि कपूर, रिद्धिमा कपूर और कृष्णा राज कपूर जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए पेरिस में हैं।
ऐसी खबरें आ रही है कि रणबीर कपूर चाहते थे कि आलिया भट्ट भी इस पार्टी का हिस्सा बनेl हालांकि आलिया भट्ट उनकी कई फिल्मों की शूटिंग में लगातार व्यस्त है, जिसके चलते वे नीतू कपूर की जन्मदिन की पार्टी में नहीं पहुंच सकी। बता दें कि आलिया ने अभी हाल ही में फिल्म कलंक का पहला शेड्यूल पूरा किया हैl इसमें उनके साथ वरुण धवन हैl वही वह इन दिनों अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग हैं। इसके चलते वह नीतू कपूर के जन्मदिन की पार्टी का हिस्सा नहीं बन पाई। लेकिन आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर को जन्मदिन के मौके पर एक अलग ही अंदाज में बधाई दीl आलिया ने नीतू कपूर और अयान मुखर्जी के साथ एक तस्वीर अपने अॉफिशियल इंस्टाग्राम की इंस्टा स्टोरी में शेयर की है। गौरतलब है कि फिल्म ब्रह्मास्त्र शूटिंग जब बुल्गारिया में चल रही थी, उस समय नीतू कपूर भी वहां मौजूद थी और इस तस्वीर में आलिया भट्ट और नीतू कपूर की बॉन्डिंग देखने लायक थीl आपको बता दें कि, नीतू कपूर ने आलिया भट्ट का 25 वां जन्मदिन भी फिल्म के सेट पर मनाया था, जिसके चलते सोशल मीडिया पर उनकी कई तस्वीरें वायरल हुई थीl आलिया ने उसी समय की एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए हैप्पी बर्थडे विश किया हैl
यह भी पढ़ें: तस्वीरें: सितारों का ये अंदाज़ देखकर आप भी कहेंगे...थोड़ा सा रुमानी हो जाय
बताते चलें कि, ऐसा कहा जा रहा है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के बीच अफेयर चल रहा है। लेकिन दोनों ने आधिकारिक तौर पर इस बात की घोषणा नहीं की हैl हालांकि रणबीर कपूर ने कहा था कि वह आलिया भट्ट को इन दिनों डेट कर रहे हैंl और आलिया ने भी करण जौहर के शो में यह बात स्वीकारी थी कि वे रणबीर कपूर से शादी करना चाहती हैं। खैर, रणबीर की फिल्मों की बात करें तो इन दिनों वे चमकते सितारे बने हुए हैं। उनकी फिल्म संजू जो कि 29 जून को रिलीज़ हुई थी सुपरहिट रही है और फिल्मों को लगातार दर्शकों को खूब प्यार भी मिला रहा है। फिल्म बॉक्स अॉफिस पर दो सौ करोड़ के आंकड़े को पूरा कर चुकी है।
यह भी पढ़ें: शाहरुख़ खान के 36 मिलियन फॉलोवर्स, 26 साल पहले हुआ था चमत्कार