विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Priyanka Chopra ने हाथों में सजाई 'पिया' के नाम की मेहंदी, करवाचौथ पर प्यारी तस्वीरें शेयर कर पूछा सवाल

Published: Thu, 29 Oct 2026 11:15 AM (IST)

ग्लोबल सुपरस्टार प्रियंका चोपड़ा ने करवा चौथ के मौके पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरों को शेयर किया है।

प्रियंका चोपड़ा का करवाचौथ (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

प्रियंका चोपड़ा का करवाचौथ (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. प्रियंका चोपड़ा ने शुरू की करवाचौथ की तैयारी

  2. पति निक जोनस के नाम की हाथों में लगाई मेहंदी

  3. सोशल मीडिया पर प्रियंका ने शेयर की तस्वीरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी दमदार अदाकारी का जलवा बिखेरने वालीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priynka Chopra) को भला कौन नहीं जानता। अंग्रेजी फिल्म कलाकार निक जोनस के साथ शादी के बाद बेशक प्रियंका विदेश में शिफ्ट हो गईं हैं, लेकिन वह भारतीय कल्चर को बिल्कुल भी नहीं भूली हैं, जैसे कि करवाचौथ को सेलिब्रेट करना। 

शादी के बाद से हर साल प्रियंका चोपड़ा करवाचौथ (Karwa Chauth) का व्रत रखती हैं और इसकी तैयारी करती हैं। इस बार भी उन्होंने ऐसा ही किया है और अपने हाथों में पिया के नाम की मेहंदी भी लगाई है। साथ ही एक सवाल भी फैंस से पूछा है- 

प्रियंका चोपड़ा ने लगाई हाथों में मेहंदी 

सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा काफी एक्टिव रहती हैं। जिसके तहत वह आए दिन कुछ न कुछ लेटेस्ट पोस्ट साझा करती हैं। करवाचौथ के खास अवसर पर प्रियंका ने सुबह से ही तैयारियां शुरू कर दी हैं और इसकी झलकियां उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी में दिखाई हैं। इंस्टा स्टोरी में तस्वीरें शेयर कर प्रियंका चोपड़ा ने पिया के नाम की मेहंदी, करवाचौथ की सारी तैयारियां और पति निक जोनस संग बेटी मालती मेरी की फोटोज पेश की हैं। 

यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra ने परिवार संग लॉस एंजेलिस में मनाया दशहरा, माता रानी की भक्ति में लीन दिखीं बेटी मालती

priyanka chopra karwachauth (1)

इस दौरान एक फोटो के जरिए पप्रियंका चोपड़ा ने फैंस ये सवाल भी पूछा है- क्या मेहंदी पर चासनी काम करेगी। इसके अलावा कोई बताएगा कि चांद कब निकलेगा। अपनी इन इंस्टा स्टोरीज के जरिए अब अभिनेत्री सिनेमाई गलियारे में छाई हुई हैं और इससे उन्होंने हर किसी का ध्यान खींचा है। 

priyanka

सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा द्वारा शेयर की गईं, ये प्यारी तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। तमाम फैंस इन कमेंट कर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त कर रहे हैं और बता रहे हैं कि चासनी बिल्कुल काम करेगी। बाकी चांद तो रात में ही निकलेगा।

प्रियंका-निक की शादी के 8 साल 

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 2 दिसंबर 2018 को राजस्थान के जोधपुर के ऐतिहासिक उम्मेद भवन पैलेस में शादी रचाई थी। इन दोनों दो अलग-अलग रीति-रिवाजों से इस शादी को संपन्न किया था। जिसमें हिंदू और ईसाई रीति-रिवाज शामिल रहे। आज ये कपल शादी के 8 साल बाद भी खुशहाल जीवन बिता रहा है। 

यह भी पढ़ें- Priyanka ने सैफ अली खान के साथ आ रही फिल्म से बनाई दूरी, शूटिंग वाले दिन लिया प्रोजेक्ट से अलग होने का फैसला?