प्रियंका चोपड़ा की मां के घर करता था काम, मीरजापुर में ट्रेन में वड़ा पाव खाकर हुआ बेहोश
मीरजापुर में हावड़ा-मुंबई मेल ट्रेन में वड़ा पाव खाने से एक यात्री बीमार पड़ गया और अचेत हो गया। आरपीएफ ...और पढ़ें

मीरजापुर में ट्रेन में वड़ा पाव खाकर बेहोश हुआ यात्री, प्रियंका चोपड़ा की मां के घर करता है काम।
HighLights
यात्री ने पीडीडीयू स्टेशन पर वड़ा पाव खाया, ट्रेन में बीमार पड़ा।
मीरजापुर में आरपीएफ ने यात्री को अस्पताल पहुंचाया, उपचार हुआ।
वह प्रियंका चोपड़ा की मां के घर पर साफ-सफाई का काम करता है।
जागरण संवाददाता, मीरजापुर। हावड़ा-मुबई मेल ट्रेन से जाते समय पीडीडीयू स्टेशन पर बुधवार सुबह एक बिना वर्दी व बिल्ला वाले वेंडर से बड़ा पाव खरीदकर खाने से एक यात्री ट्रेन में बीमार होने के साथ अचेत हो गया। कंट्रोल रूम की सूचना पर यात्री को मीरजापुर स्टेशन पर आरपीएफ ने उतारकर रेलवे अस्पताल ले गई। जहां डा. वीके सिंह ने उपचार किया। यात्री ने बताया कि वह अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की मां के घर पर मुंबई में साफ-सफाई का काम करता है। अवकाश लेकर घर आया था।
झारखंड के गिरिडीह थाना क्षेत्र के मडरो देवरी के बरवाबाद गांव निवासी बोधन पंडित ने बताया कि बुधवार भोर में वह कोडरमा से दादर जाने के लिए हावड़ा-मुंबई मेल 12321 के कोच संख्या एस-5 में सवार हुआ। पीडीडीयू स्टेशन पर ट्रेन पहुंची तो नाश्ता करने के लिए प्लेटफार्म पर एक बिना बिल्ला व वर्दी के वेंडर से बड़ा पांव खरीदकर खा लिया।
ट्रेन चलने के कुछ देरबाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और आंख के सामने अंधेरा छाने लगा। इसके बाद अचेत होने के साथ गिर गया। यात्रियों ने कंट्रोल रूम को सूचना देकर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के लिए सूचना दी। मीरजापुर रेलवे अस्पताल में उपचार के बाद यात्री ने बताया कि वह फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की मां के घर पर साफ-सफाई का काम करता है।
इसके एवज में 25 हजार रुपये हर माह वेतन के साथ रहना और खाना मिलता है। कुछ दिन पूूर्व घर पर कुछ काम के सिलसिले में आया और बुुधवार को ट्रेन पकड़कर वापस काम पर मुंबई जा रहा था कि तबीयत खराब होने के कारण वापस घर लौट रहा है। बताया कि अब दो दिन बाद वापस काम पर जाऊंगा। इस संबंध में आरपीएफ प्रभारी ने बताया कि उपचार के बाद हालत सामान्य होने के बाद यात्री वापस अपने घर चला गया।
