Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या तस्वीर में नजर आ रही इस एक्ट्रेस को आप पहचान पाए? रह चुकीं हैं मिस वर्ल्ड, आज हैं ग्लोबल स्टार

    By Priti KushwahaEdited By:
    Updated: Tue, 13 Jul 2021 07:41 AM (IST)

    बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का दम दिखाने वाली ​मिस वर्ल्ड रह चुकीं प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में वह भाई सिद्धार्थ चोपड़ा के साथ नजर आ रही हैं।

    Hero Image
    Photo Credit - Priyanka Chopra Instagram Photo Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में स्टार्स कई बार अपने बचपन की ऐसी तस्वीरें पोस्ट करते हैं जिनमें उन्हें पहचान पाना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने बचपन की एक अनसीन तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह अपने भाई के साथ नजर आ रही हैं। लेकिन यकीन मानिए उन्हें इस फोटो में पहचान पाना अपको लिए काफी ​मुश्किल होगा। यहां देखें फोटो...

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

    बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का दम दिखाने वाली ​मिस वर्ल्ड रह चुकीं प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में वह भाई सिद्धार्थ चोपड़ा के साथ नजर आ रही हैं। तो वहीं दूसरी में उनके भाई अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ नजर आ रहे हैं। फोटो में आप देख सकते हैं कि प्रियंका और उनके भाई काफी छोटे नजर आ रहे हैं। ये दोनों ही तस्वीरें प्रियंका ने अपने भाई के जन्मदिन के खास मौके पर शेयर की हैं। फोटो में प्रियंका की उनके भाई के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग देखी जा सकती है। भाई को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए प्रियंका ने लिखा- 'हैप्पी बर्थडे सिड, ढेर सारा प्यार। काश, मैं तुम्हारा जन्मदिन सेलिब्रेट करने के लिए वहां होती। खुशियों और आनंद के लिए शुभकामनाएं।'

    इस तस्वीर पर फैंस ढेर सारे कमेंट कर सिद्धार्थ को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

    आपको बता दें कि प्रियंका इन दिनों प्रियंका अपने रेस्टोरेंट ‘सोना’ को लेकर काफी चर्चा में बनीं हुईं हैं। ​न्यूयॉर्क स्थित प्रियंका के इस रेस्टोरेंट में इंडियन फूड को प्राथमिकता दी गई है। बीते दिनों प्रियंका अपने इस रेस्टोरेंट में पहुंची थीं और इस दौरान की कई तस्वीरें उन्होंने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इस दौरान की कई तस्वीरें हाल ही में प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थीं। इन तस्वीरों में वह पतली स्ट्रैप्स, हाई स्लिट व्हाइट सिल्क ड्रेस पहने नजर आईं थीं। इस ड्रेस के साथ ही उन्होंने गोल्डन हील्स, गोल्डन रिस्ट वॉच और मैचिंग ब्रेसलेट कैरी किए था। वहीं प्रियंका ने अपने बालों को हाई बन बना कर स्टाइल दिया था। तस्वीरों में प्रियंका बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनके इस लुक को देखकर फैंस दीवाने हो रहे हैं। इन तस्वीरों के शेयर करने के साथ ही प्रियंका ने कैप्शन में लिखा - 'न्यूयॉर्क शहर के दिल में टाइमलेस भारत।'