Priyanka Chopra Nick Jones Vacation: बेटी को घर छोड़ पति संग वेकेशन मनाती दिखीं प्रियंका, वॉटर बेबी बन बढ़ाया इंटरनेट का तापमान
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को जब भी अपने बिजी शेड्यूल से मौका मिलता है तो वह साथ में क्वालिटी टाइम बिताने का मौका नहीं छोड़ते। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग बीच किनारे रोमांटिक तस्वीरें शेयर की और इंटरनेट का तापमान बढ़ाया।

नई दिल्ली, जेएनएन। Priyanka Chopra Nick Jones Vacation: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी बॉलीवुड के सबसे पावर कपल्स में की जाती है। निक जोनस भले ही विदेशी हों, लेकिन इंडियन फैंस में भी उनकी दीवानगी कम नहीं है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अक्सर अपने रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते हैं, जिस पर फैंस प्यार लुटाने से बिलकुल भी पीछे नहीं रहते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर प्रियंका ने पति निक जोनस पर प्यार लुटाते हुए कई रोमांटिक और बोल्ड तस्वीरें शेयर की, जिसे देखने के बाद लोग इस पावर कपल पर प्यार तो लुटा रहे हैं, लेकिन साथ ही उनकी बेटी मालती को लेकर भी सवाल कर रहे हैं।
बिकिनी पर पति निक जोनस के साथ दिखा प्रियंका चोपड़ा का रोमांटिक अंदाज
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को जब-जब समय मिलता है, ये दोनों एक-दूसरे के साथ समय बिताने का कोई मौका नहीं छोड़ते। अपनी शूटिंग खत्म करके निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा इन दिनों Turks and Caicos Islands में छुट्टियां बिता रहे हैं, जिसकी तस्वीरें प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका कही समुंदर के किनारे खड़े होकर बड़े ही प्यार से अपने पति निक को किस कर रही हैं। तो वही अन्य तस्वीर में देसी गर्ल वॉटर बेबी बन समुंदर में स्विम कर रही हैं। अन्य तस्वीर में वह बड़े ही प्यार से वह सोती हुईं नजर आ रही हैं।
पति संग बीच पर प्रियंका चोपड़ा का दिखा बोल्ड अंदाज
एक अन्य तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा ने ब्लैक ओपन टॉप पहना हुआ है, जिसमें बड़े ही प्यार से निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा को गले लगाया हुआ है। प्रियंका चोपड़ा की ये तस्वीरें उनके फैंस का खूब दिल जीत रही हैं। कुछ ही घंटे पहले पोस्ट की गई इस तस्वीर को अब तक 13 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। फैंस जमकर दोनों की जोड़ी पर प्यार लुटा रहे हैं और अपनी हॉटनेस से इंटरनेट का तापमान बढ़ाती हुई इन तस्वीरों की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। हालांकि कुछ फैंस ये सवाल भी पूछ रहे हैं कि वह अपनी बेटी को छोड़कर वेकेशन मनाने क्यों निकले हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आपकी बेटी कहां है'।
View this post on Instagram
जनवरी में निक-प्रियंका ने किया था बेबी का स्वागत
निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने साल 2022 में जनवरी में सरोगेसी की मदद से अपनी बेटी मालती का स्वागत किया था। प्रियंका चोपड़ा कई मौकों पर अपनी बेटी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कर चुकी हैं, लोग भी अभिनेत्री की बेटी पर प्यार लुटाने से बिलकुल भी पीछे नहीं रहते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।