विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस संग शेयर की तस्वीर, बेटी मालती ने खींचा सारा ध्यान, दिल हारे फैंस

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Tue, 22 Aug 2023 04:45 PM (IST)

Priyanka Chopra Pictures With Husband Nick Jonas And Daughter Malti एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने मंगलवार को पति निक जोनस और ...और पढ़ें

Priyanka Chopra Pictures With Husband Nick Jonas And Daughter Malti
Priyanka Chopra Pictures With Husband Nick Jonas And Daughter Malti

नई दिल्ली, जेएनएन। प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली सेलिब्रिटी हैं। एक्ट्रेस कभी अपने वेकेशन तो कभी परिवार की तस्वीरें शेयर करती हैं। अब उन्होंने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी जोनस चोपड़ा की फोटो फैंस के साथ शेयर की है, लेकिन सारा ध्यान उनकी बेटी खींच रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने मंगलवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की है। कुछ फोटो में प्रियंका और निक जोनस पार्टी करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, कुछ तस्वीरों में मालती खेलते हुए दिख रही हैं। इसके अलावा कुछ फोटो में प्रियंका और निक दोनों बेटी के साथ मस्ती करते हुए दिख रहे हैं।

मालती ने खींचा सारा ध्यान

इस सब तस्वीरों में सबसे ज्यादा ध्यान मालती की एक फोटो खींच रही है। दरअसल, मालती अपनी डॉल के साथ बैठे हुए दिख रही हैं और दोनों ने एक जैसे कपड़े और हेयर बैंड पहने हुए है। मालती अपनी डॉल को तैयार करते हुए नजर आ रही हैं। वहीं, एक फोटो में जोनस फैमिली एक साथ वॉक करते हुए दिख रही है।

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

पापा- मम्मी के साथ घूमने निकली मालती

निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने मालती का हाथ पकड़ा हुआ है। तीनों एक साथ सड़क पर टहल रहे हैं। एक तरह प्रियंका हैं तो दूसरी तरफ निक जोनस है और बीत में मालती मस्ती से चल रही हैं। तीनों साथ में बेहद क्यूट लग रहे हैं।

प्रियंका का वर्कफ्रंट

प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में एक्ट्रेस की डेब्यू वेब सीरीज 'सिटाडेल' रिलीज हुई थी। ये सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हुई थी। इसके अलावा एक्ट्रेस के पास दो और हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स हैं। इनमें फिल्म 'एंडिंग थिंग्स' और 'इट्स ऑल कमिंग बैक टू' मी शामिल हैं। प्रियंका के खाते में फरहान अख्तर की एक बॉलीवुड फिल्म भी है, जिसका नाम 'जी ले जरा' है। इस फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ और अलिया भट्ट भी शामिल है। जिसकी शूटिंग जल्द ही शुरु होने की उम्मीद है।