Priyanka Chopra: होली की मस्ती में डूबी प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस संग शेयर कर दी ऐसी तस्वीर बन गया मीम मटेरियल
Priyanka Chopra Shares Holi Celebration Pictures With Nick Jonas प्रियंका चोपड़ा ने फैंस के लिए होली पोस्ट शेयर किया है और इसके साथ ही एक अनदेखी तस्वी ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Priyanka Chopra Shares Holi Celebration Pictures With Nick Jonas: विदेश में बसने के बाद भी प्रियंका चोपड़ा दिल से बिल्कुल देसी हैं। नवरात्रि से दिवाली तक एक्ट्रेस हर त्यौहार धूमधाम से मनाती हैं। ऐसे में भला एक्ट्रेस होली से कैसे पीछे रह जातीं। होली के खुमार में डूबी प्रियंका ने निक संग ऐसी तस्वीर शेयर कर दी कि लोगों ने इसे मीम मटेरियल बता दिया।
होली के खुमार में खोईं प्रियंका
प्रियंका चोपड़ा ने फैंस को होली विश करने के लिए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर थ्रोबैक फोटो शेयर की है। होली सेलिब्रेशन की ये तस्वीर पिछले साल की है, जिसमें प्रियंका और निक फुल मस्ती के मूड में दिख रहे हैं। फोटो में रंगों में नहाई प्रियंका भाग रही हैं और निक उनके पीछे गुलाल लगाने के लिए दौड़ रहे हैं।

तस्वीर ने खींचा यूजर्स का ध्यान
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की मस्ती भरी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर यूजर्स का ध्यान खींच रही है। पोस्ट के साथ कैप्शन में एक्ट्रेस ने कहा, 'उन सभी को हैप्पी होली जो सेलिब्रेट कर रहे हैं। जैसा कि आप बता सकते हैं हमने इसे बहुत गंभीरता से लिया।'
फैंस ने बताया मीम मटेरियल
प्रियंका ने होली की इस तस्वीर को इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन में शेयर किया है। फोटो को उनके कुछ फैन पेज ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, इसके बाद फोटो पर कमेंट्स की बौछार हो गई। किसी ने प्रियंका की होली को सबसे सही तरीका बताया सेलिब्रेट करने का तो किसी ने तस्वीर को मीम मटेरियल बता दिया।
प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ्रंट
प्रियंका चोपड़ा जल्द 'एंडिंग थिंग्स', 'टेक्स्ट फॉर यू' और वेब सीरीज 'सिटाडेल' में नजर आएंगी। इसके अलावा वह फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' में भी काम करती हुई दिखाई देंगी, जिसमें उनके साथ कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इसके साथ ही उनके पास ‘अमेजन स्टूडियोज’ की अपकमिंग फिल्म ‘शीला’ भी है। जिसमें वह ‘मां आनंद शीला’ का किरदार निभाती हुई नजर आने वाली हैं। प्रियंका की इस फिल्म को बैरी लेविनसन डायरेक्ट कर रहे हैं। प्रियंका ने फिल्म ‘शीला’ में एक्टिंग करने के अलावा इसे प्रोड्यूस भी किया है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।