Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'मेरे खाने में कैश', 'नोटों वाली चाट' के साथ प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की तस्वीर

    By Vineet SharanEdited By:
    Updated: Wed, 06 Nov 2019 05:23 PM (IST)

    व्हाइट टाइगर की शूटिंग के लिए भारत आईं प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अलग-अलग डिश का आनंद उठा रही हैं। प्रियंका ने कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

    'मेरे खाने में कैश', 'नोटों वाली चाट' के साथ प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की तस्वीर

    नई दिल्ली, जेएनएन। व्हाइट टाइगर की शूटिंग के लिए भारत आईं प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अलग-अलग डिश का आनंद उठा रही हैं। उन्होंने दिल्ली की कुछ स्वादिष्ट चाट भी खाई। प्रियंका ने इसकी कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा के डेजर्ट बाउल में पांच सौ रुपये की नई करेंसी के ढेर सारे नोट (नकली) दिख रहे हैं। अब फैंस प्रियंका चोपड़ा से पूछ रहे हैं कि यह करेंसी नोट खाने के लायक हैं या नहीं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रियंका ने अपनी इस नई इंस्टाग्राम पोस्ट में नोटों वाली चाट की दो तस्वीरें शेयर की है। एक तस्वीरें में प्रियंका चोपड़ा अपनी इस डेजर्ट को घूर रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में डेजर्ट का बाउल दिख रहा है, जिसके किनारे पर 500-500 के कई नोट नजर आ रहे हैं। इस नोट के पीछे लाल किले की तस्वीर बनी है। साथ ही हिंदी और इंग्लिश में 500 लिखा हुआ है। इस पोस्ट के साथ प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा, मेरे खाने में कैश। इसके साथ ही उन्होंने दौलत का चाट, ओनली इन इंडिया और दिल्ली स्टोरिज जैसे कई हैशटैग भी दिए हैं।

    द व्हाइट टाइगर की शूटिंग शुरू

    प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्म द व्हाइट टाइगर की शूटिंग के लिए राजकुमार राव के साथ दिल्ली में हैं। द व्हाइट टाइगर नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। प्रियंका की पिछली फिल्म द स्काई इज पिंक बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं कर पाई थी। 

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    Cash in my dessert. Now that’s a first #daulatkichaat 😂 💰 #onlyinindia #delhistories #setlife #thewhitetiger 📸-@rajkummar_rao

    A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

    मॉस्क लगाने पर हाल में हुईं ट्रोल

    हाल में प्रियंका चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से मास्क लगाई हुई एक फोटो शेयर की थी। इसके  साथ प्रियंका चोपड़ा ने लिखा था कि दिल्ली में इस वक्त शूट करना काफी मुश्किल है, मैं सोच भी नहीं सकती कि लोग किस तरह यहां रह रहे हैं। इस पर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करते हुए पूछा था कि आपकी सिगरेट कहां है। 

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    Shoot days for #thewhitetiger. It’s so hard to shoot here right now that I can’t even imagine what it must be like to live here under these conditions. We r blessed with air purifiers and masks. Pray for the homeless. Be safe everyone. #airpollution #delhipollution😷 #weneedsolutions #righttobreathe

    A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

    comedy show banner
    comedy show banner