Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    द ब्लफ के सेट से Priyanka Chopra की तस्वीर हुई वायरल, अजीबो-गरीब लुक में दिखीं देसी गर्ल

    Updated: Mon, 22 Jul 2024 09:29 AM (IST)

    प्रियंका चोपड़ा इस समय ऑस्ट्रेलिया में हैं और फ्रैंक ई टावर्स की पीरियड एक्शन फिल्म द ब्लफ की शूटिंग कर रही हैं जो 19वीं सदी के कैरिबियन पर आधारित है जिसमें वह एक समुद्री डाकू की भूमिका निभा रही हैं। इस मूवी का निर्देशन फ्रैंक ई. फ्लावर्स कर रहे हैं। इसके अलावा देसी गर्ल हेड्स ऑफ स्टेट में भी नजर आएंगी।

    Hero Image
    प्रियंका चोपड़ा की नई फिल्म (फोटो इंस्टाग्राम)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा हाल ही में पति निक जोनस के साथ राधिका-अनंत की शादी में शामिल हुई थीं। ये कपल 24 घंटे के लिए इंडिया आया था। दोनों ने अंबानी परिवार की शादी में जमकर मस्ती की थी। वहीं अब ये कपल वापस लौटकर अपने प्रोजेक्ट में बिजी हो चुकी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देसी गर्ल जहां ऑस्ट्रेलिया में अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग कर रही है तो वहीं निक अपने कॉन्सर्ट में बिजी हो चुके हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर पीसी की कुछ फोटोज वायरल हो रही है जो उनकी हॉलीवुड फिल्म द ब्लफ के सेट की बताई जा रही हैं।

    द ब्लफ के सेट से फोटोज वायरल 

    प्रियंका चोपड़ा जल्द फ्रैंक ई टावर्स की पीरियड एक्शन फिल्म द ब्लफ में नजर आएंगी, जिसकी शूटिंग वो पिछले कुछ महीनों से ऑस्ट्रेलिया में कर रही हैं। इस मूवी में वह एक समुद्री डाकू की भूमिका निभाती दिखाई देंगी।अब सोशल मीडिया पर इस लुक में उनकी फोटो भी सामने आ चुकी हैं। इस फोटो में वह द ब्लफ की टीम के साथ एक जहाज पर शूट करती नजर आ रही हैं।

    यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra को निक जोनस ने देसी स्टाइल में दिया बर्थडे सरप्राइज, पार्टी का मेन्यू देख रह जाएंगे हैरान

    समुद्री डाकू बनीं प्रियंका

    फोटो में पीसी ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं, जिसमें वह पूरी तरह युद्ध की मुद्रा में है। फोटो में उनका हेयरस्टाइल भी काफी अजीब लग रहा है। प्रियंका ने अपने लंबे बालों को अलग तरह से हेयर स्टाइल किया हुआ है।

    शूटिंग के दौरान कई बार हुईं घायल 

    प्रियंका चोपड़ा ने बीते दिनों अपनी कई फोटोज और वीडियोज शेयर की थी, जिसमें उन्होंने दिखाया था कि वह इस फिल्म के लिए कितनी बार घायल हुई। कभी उनके सर पर चोट लगीं तो कभी पैर बुरी तरह से घायल हुए। वीडियो शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कहा था कि, जब आप एक्शन फिल्में करते हैं तो सब बहुत ग्लैमरस होता है। 

    एक्ट्रेस की आने वाली मूवीज 

    प्रियंका की आने वाली मूवी फिल्म द ब्लफ का निर्देशन फ्रैंक ई. फ्लावर्स कर रहे हैं। इसके अलावा प्रियंका ने 'हेड्स ऑफ स्टेट' की शूटिंग पूरी कर ली है। इस फिल्म में उनके साथ जॉन सीना और इदरीस एल्बा लीड रोल में नजर आएंगे। 

    यह भी पढे़ं- 'हां कहने के लिए शुक्रिया', Nick Jonas ने आज ही के दिन किया था Priyanka Chopra को शादी के लिए प्रपोज

    comedy show banner
    comedy show banner