Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रियंका चोपड़ा की नई ड्रेस की कीमत चर्चा में, इतने पैसे में आप उनके ससुराल जा सकते हैं

    By Manoj KhadilkarEdited By:
    Updated: Sun, 31 Mar 2019 09:31 AM (IST)

    सोच लीजिए इतने पैसे में आप क्या क्या कर सकते हैं। प्रियंका के ससुराल यानि अमेरिका तक भी जा सकते हैं। ये ड्रेस आपको वहीं मिल जायेगी। ...और पढ़ें

    Hero Image
    प्रियंका चोपड़ा की नई ड्रेस की कीमत चर्चा में, इतने पैसे में आप उनके ससुराल जा सकते हैं

    मुंबई। प्रियंका चोपड़ा के आजकल ठाट हैं।देसी गर्ल से हॉलीवुड स्टार। बेवर्ली हिल्स में बंग्लो। निक जोनास से शादी। और दुनिया भर में करोड़ों चाहने वालों का प्यार। जब सब कुछ है तो वो इंजॉय भी उसी हिसाब से करती हैं। हाल ही में उनकी एक नई ड्रेस चर्चा में रही। ड्रेस की झलक ही नहीं उसके दाम जानकर भी लोग हैरान हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल प्रियंका पिछले दिनों मुंबई में एक प्राइवेट पार्टी में दिखीं। अपने लुक से ग़जब ढा रही थीं। वो शॉर्ट ब्राउन ड्रेस में थीं। साथ में अटैच बेल्ट भी और थाई हाई बूट्स भी। वहां मौजूद बॉलीवुड सेलेब्स के बीच भी वो ड्रेस आकर्षण का केंद्र रही। लोगों की नज़रें हट नहीं रही थीं। ड्रेस से। कुछ ने तो इसका दाम तक पता लगा लिया। सिर्फ ड्रेस का नहीं प्रियंका के पूरे पहनावे का l बताते हैं कि ये ड्रेस 2750 डॉलर के है। अपने भारतीय रूपये में करीब एक लाख 90 हजार 155 रूपये की।

    इतना ही नहीं उनके बकेट बैग की कीमत 37 हजार 929 रूपये और बूट्स की कीमत एक लाख 1789 रूपये बताई जा रही है l यानि प्रियंका के पहनावे की कुल कीमत 3 लाख 29 हजार 367 रूपये है l  

    सोच लीजिए इतने  पैसे में आप क्या क्या कर सकते हैं। प्रियंका के ससुराल यानि अमेरिका तक भी जा सकते हैं। ये ड्रेस भी आपको वहीं मिल जायेगी।

    खैर प्रियंका इन दिनों काफ़ी बिज़ी हैं। अपनी होम प्रोडक्शन की रीजनल फिल्मों को लेकर और शोनाली बोस की द स्काई इज़ पिंक को लेकर। फिल्म की हाल ही में शूटिंग पूरी हुई है। इस फिल्म में प्रियंका के साथ ज़हीरा वसीम और फरहान अख्तर हैं। फिल्म एक लव स्टोरी है जो कि मोटिवेशन स्पीकर आयशा चौधरी के पैरेंट्स की है। रॉय कपूर फिल्म्स द्वारा निर्मित यह फिल्म इस साल 11 अक्टूबर को रिलीज होगी।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    #GetTheLook: @PriyankaChopra In @Etro Amalur Tank Dress ($2,750), @EmmKuoNY Marigot Bucket Bag ($550) & @CasadeiOfficial Cuissardes Blade Boots ($1,476) snapped arriving at Soho House, Mumbai. Styling - @Mimi #OOTD #PriyankaChopra #Etro #Casadei #EmmKuo #Hollywood #Bollywood #BollywoodActress #CelebrityStyle #Fashion #Glam #Beauty #Sexy #Love #Fashionista #BollyFashionFiesta

    A post shared by Bolly Fashion Fiesta (@bollyfashionfiesta) on

    कुछ दिन पहले प्रियंका के पति निक जोनस का म्यूजिक वीडियो सकर रिलीज हुआ था। यह म्यूजिक वीडियो खूब पसंद किया गया। जोनस ब्रदर्स का यह म्यूजिक वीडियो बिलबोर्ड हॉट 100 सॉन्ग चार्ट में पहले नंबर पर पहुंच गया । निक जोनस हॉलीवुड के मशहूर सिंगर और एक्टर हैं। जोनस ब्रदर्स नाम से उनकी म्यूजिक कंपनी है जो म्यूजिक एलबम बनाती है।

    यह भी पढ़ें: Kalank First Song: ''घर मोरे परदेसिया'' में देखिए माधुरी दीक्षित और आलिया भट्ट का शानदार डांस