Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रियंका चोपड़ा के ससुराल से आई अच्छी खबर, सुनकर हो जाएंगे खुश

    By Rahul soniEdited By:
    Updated: Fri, 22 Mar 2019 10:50 AM (IST)

    Priyanka chopra jonas news जोनस ब्रदर्स के म्यूजिक वीडियो ने कमाल कर दिया है और यह रैंकिंग में नंबर 1 पर आ गया है।

    प्रियंका चोपड़ा के ससुराल से आई अच्छी खबर, सुनकर हो जाएंगे खुश

    मुंबई। प्रियंका चोपड़ा जोनस लगातार खबरों में बनी हुई हैं। हाल ही में वे भारत आई। कुछ दिन पहले प्रियंका के पति निक जोनस का म्यूजिक वीडियो सकर रिलीज हुआ था। यह म्यूजिक वीडियो खूब पसंद किया गया। और इसको लेकर खबर आ रही है कि जोनस ब्रदर्स का यह म्यूजिक वीडियो बिलबोर्ड हॉट 100 सॉन्ग चार्ट में पहले नंबर पर पहुंच गया है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जी हां, प्रियंका चोपड़ा जोनस के पति ने रिकॉर्ड कायम कर दिया है और इसको लेकर प्रियंका काफी खुश हैं। हाल ही में प्रियंका ने खुद ट्विट करते हुए इस बात की जानकारी दी है। वे लिखती हैं कि, द जोनस ब्रदर्स का डेब्यू म्यूजिक वीडियो बिलबोर्ड हॉट 100 में नंबर 1 पर आ गया है। इससे ज्यादा मैं प्राउड फील नहीं कर सकती। 

    2008 में निक जोनस का म्यूजिक वीडियो बर्निंग अप पांचवे स्थान पर था। जोनस ब्रदर्स ने हाल ही में सकर म्यूजिक वीडियो के जरिए कमबैक किया है। इसमें निक के भाई जो और केविन के साथ वे नजर आए थे वो भी 12 साल बाद। खास बात यह भी है कि,  प्रियंका चोपड़ा जोनस और निक जोनस हाल ही में रिलीज हुए म्यूजिक वीडियो ''सकर'' में साथ देखे जा सकते हैं। यह वीडियो किसी और ने नहीं बल्कि जोनस ब्रदर्स द्वारा प्रोड्यूस किया या है और दोनों जोनस ब्रदर्स इसमें नजर भी आ रहे हैं। यह तो बात हुई जोनस ब्रदर्स की। खास बात यह भी है कि, इस म्यूजिक वीडियो में जे सिस्टर्स भी साथ नजर आ रही हैं। 

    इस वीडियो में देख सकते हैं कि, निक की पत्नी प्रियंका और जो जोनस की पत्नी सोफी टर्नर भी हैं। सभी का अलग अंदाज नजर आ रहा है। प्रियंका ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर इस वीडियो की लिंक को शेयर करते हुए लिखा है कि, सकर वीडियो रिलीज हो गया है। यह पहली बार है जब हमने साथ काम किया और एक मोमेंट के लिए भी नहीं लगा कि हम काम कर रहे हैं। यह फैमिली अफेयर था जिसमें खूब फन हुआ। जोनस ब्रदर्स और जे सिस्टर्स ने एक दूसरे को चियर किया। प्राउड ऑफ यू हसबैंड।

    आपको बता दें कि, निक जोनस हॉलीवुड के मशहूर सिंगर और एक्टर हैं। जोनस ब्रदर्स नाम से उनकी म्यूजिक कंपनी है जो म्यूजिक एलबम बनाती है। प्रियंका चोपड़ा कुछ दिनों पहले अमेरिका से भारत लौटी हैं। दिल्ली पहुंचने से पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी थी। एक तस्वीर प्रियंका ने शेयर की थी जिसमें निक भी नजर आ रहे थे। उन्होंने निक को बेस्ट ट्रेवल बडी बताया था। दरअसल, प्रियंका अपने छोटे भाई सिद्धार्थ संग इशिता कुमार की रोका सेरेमनी के लिए दिल्ली निक जोनस के साथ पहुंची थी। इसके बाद प्रियंका मुंबई आ गई थी। अब खबर है कि वे मुंबई में न्यूयॉर्क के लिए सोमवार को रवाना हो गई हैं। 

    प्रियंका चोपड़ा को लेकर एक और अच्छी खबर यह है कि, उनकी फिल्म द स्काई इज़ पिंक की शूटिंग पूरी हो चुकी है। लंदन, अंडमान और निकोबार आईलैंड व मुंबई में फिल्म के अलग-अलग शेड्यूल को स्टारकास्ट फरहान अख्तर, प्रियंका चोपड़ा जोनस, जायरा वसीम और रोहित सराफ ने फिल्म की शूटिंग को पूरा किया। 

    फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। 

     

    इन तस्वीरों में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट को एंजॉय करते हुए देखा जा सकता है। केक भी काटा गया। 

    डायरेक्टर सोनाली बोस का कहना है कि, यह मेरे बेहद करीब फिल्म है जिसमें ब्रिलियंट एक्टर्स फरहान, प्रियंका, जायरा और रोहित सराफ ने काम किया है। बहुत अच्छा अनुभव रहा। सभी ने जबरदस्त परफॉर्म किया और हर किरदार को बखूबी निभाया है। मैं इस फिल्म के माध्यम से एक सच्ची घटना से जुड़ी कहानी को दुनिया के सामने लाने जा रही हूं जिसके लिए अब और इंतजार नहीं कर पा रही। हमने लगभग 9 महीनों तक साथ में शूटिंग कि जिसमें अलग-अलग शेड्यूल थे। फिल्म एक लव स्टोरी है जो कि मोटिवेशन स्पीकर आयशा चौधरी के पैरेंट्स की है। रॉय कपूर फिल्म्स द्वारा निर्मित यह फिल्म इस साल 11 अक्टूबर को रिलीज होगी।

    प्रियंका चोपड़ा ने भी इस फिल्म से जुड़ी कई तस्वीरों को शेयर किया था। 

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    Our sky is pink.. @faroutakhtar @rohitsaraf10 @zairawasim_ @shonalibose_ ❤️

    A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

    comedy show banner
    comedy show banner