Move to Jagran APP

शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा ने किया यह जरूरी काम, जोनास परिवार में स्वागत

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने जोधपुर के उम्मेद भवन पैेलेस में शादी की थी।

By Rahul soniEdited By: Published: Fri, 07 Dec 2018 12:41 PM (IST)Updated: Sun, 09 Dec 2018 07:50 AM (IST)
शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा ने किया यह जरूरी काम, जोनास परिवार में स्वागत
शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा ने किया यह जरूरी काम, जोनास परिवार में स्वागत

मुंबई। फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने 1 और 2 दिसंबर को जोधपुर, राजस्थान के उम्मेद भवन पैलेस में हॉलीवुड के गायक-अभिनेता निक जोनास के साथ एक भव्य समारोह में शादी की। जिसके बाद उन्होंने दिल्ली में एक भव्य रिसेप्शन भी रखा था जिसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे थे। अब प्रियंका निक को लेकर नई खबर यह आ रही है कि, प्रियंका ने अपने अॉफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट में नाम बदल लिया है। 

loksabha election banner

अब सोशल मीडिया एप इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपने उनके नाम के आगे प्रियंका चोपड़ा जोनास लगा दिया है, जो कि यह दर्शाता है कि अब वह शादीशुदा हैंl यहां पर प्रियंका का नाम पहले प्रियंका चोपड़ा ही लिखा होता था। लेकिन अब आप देखेंगे तो प्रियंका चोपड़ा जोनास नजर आएगा। 

गौरतलब है कि भारतीय परंपरा में अब तक अक्सर ये होता रहा है कि महिलाएं पहले अपने उपनाम को छोड़कर पति के उपनाम को अपना लेती थी लेकिन अब एक नया ट्रेंड चल पड़ा हैl जिसमें महिला उनका पहला वाला उपनाम तो रखती हैं, साथ ही उसके आगे वह अपने पति का उपनाम भी लगा लेती हैl जैसा कि प्रियंका चोपड़ा जोनास ने किया हैl

आपको बता दें कि, प्रियंका चोपड़ा जोनास और उनके पति निक जोनास हाल ही में मुंबई लौट आए हैं और अब मुंबई में भी एक रिसेप्शन की तैयारियां चल रही हैंl यह रिसेप्शन फिल्म इंडस्ट्री के लोगों के लिए खास तौर पर होगा। हाल ही में एक वीडियो आया था जिसमें प्रियंका और निक की बॉन्डिंग को देखा जा सकता था। इसमें निक ने वही किया जो एक आदर्श पति करता है। दरअसल, इस वीडियो में आप देख सकेंगे कि एक फाइव स्टार होटल में निक और प्रिंयका पहुंचे हैं। यहां पर निक एक जगह पर बैठ जाते हैं। लेकिन जैसे ही प्रियंका चोपड़ा आती हैं तो वे खड़े हो जाते हैं और वह प्रियंका के लिए कुर्सी पीछे खींचते हैं जिससे कि वे आराम से बैठ सकें। इसके बाद प्रियंका चोपड़ा बैठ जाती हैं और निक फिर अपना कोट प्रियंका को पहना देते हैं। निक के इस अंदाज से प्रियंका काफी खुश हो जाती हैं और निक को कान में कुछ कहती हैं। 

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 12: सलमान खान को आया गुस्सा, इन कंटेस्टेंट्स को सिखाया पाठ

यह भी पढ़ें: कौन है वह अभिनेत्री जो बनना चाहती हैं Lady रणवीर सिंह


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.