Bigg Boss 12: सलमान खान को आया गुस्सा, इन कंटेस्टेंट्स को सिखाया पाठ
बिग बॉस 12 में घर की कैप्टन सुरभि राणा बन चुकी हैं और उन्हें फिनाले के लिए डायरेक्ट एंट्री भी मिली है।
मुंबई। बिग बॉस 12 के 82वें एपिसोड और 81वें दिन कैप्टेंसी टास्क हुआ जिसमें सुरभि राणा ने जीत हासिल की। उन्होंने रोहित सुचाति, मेघा, श्रीसंत और सोमी को इस टास्क में हरा दिया। इस बीच बिग बॉस ने देखा कि घर का माहौल बदल रहा है। इसलिए वीेकेंड का वार से पहले होस्ट सलमान खान सामने आ गए और इस बार उनका गुस्सा फूटा।
जी हां, सलमान खान को खूब गुस्सा आया। दरअसल, रोहित और सुरभि के दुर्व्यवहार के लिए सलमान खान ने दोनों पर खूब गुस्सा किया। सलमान ने सुरभि को कहा कि वो दूसरे घरवालों को भद्दे कमेंट्स पास करती हैं। इसके बाद सलमान ने रोहित को लताड़ा। रोहित द्वारा श्रीसंत के साथ किए गए मिस विहेव को लेकर सलमान ने रोहित को कहा कि, वे जबरदस्ती लड़ाई करते हैं।
आपको बता दें कि, इस वीकेंड घरवालों के पास अपने करीबी लोगों के बात करने का मौका मिलेगा। चूंकि, इतने सप्ताह अपनी करीबी लोगों से दूर रहते हैं सभी घरवाले मायूस हैं और इस मौके का फायदा उठाना चाहते हैं।बिग बॉस ने एक और घोषणा की है कि, दो हाउसमेट्स को काल कोठरी में सजा दी जाएगी। इस घोषणा के बाद सुरभि श्रीसंत का नाम आगे करती हैं वे काल कोठरी में जाएंगे लेकिन वे मना कर देते हैं। अब आने वाले एपिसोड्स में पता चलेगा कि आगे क्या होगा।
बता दें कि, फिनाले के लिए सुरभि को डायरेक्ट एंट्री मिल चुकी है। सीजन की पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री से लेकर घर की कैप्टन बनने तक सुरभि ने हार्ड वर्क किया है। सुरभि के वर्ताव ने जरूर निराश किया है लेकिन क्या वे अपने दर्शकों का दिल जीत पाएंगी यह आगे पता चलेगा।
यह भी पढ़ें: नए दूल्हा दुल्हन प्रियंका निक की तस्वीरें हैं खूबसूरत, हिंदू रीति-रिवाज से हुई शादी की तस्वीरें देखिए
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 12: बिग बॉस के घर में है यह कलाकार, वीडियो देखकर हो जाएंगे शॉक