'क्वांटिको 2' में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का 'बैडएस' अवतार, देखें वीडियो
क्वांटिको के पहले सीजन प्रियंका चोपड़ा का किरदार जहां एफबीआई छोड़ते हुए दिखाया गया था, वहीं दूसरे सीजन में वो सीआईए एजेंट के रूप में दिखाई देंगी।
मुंबई। प्रियंका चोपड़ा के पहले इंटरनेशनल टीवी शो क्वांटिको के दूसरे सीजन के आगाज की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। पिग्गी चॉप्स ने इसका एलान सोशल मीडिया में किया है। साथ में अपने करेक्टर की झलक भी दिखाई है।
प्रियंका ने हॉलीवुड में एंट्री के लिए छोटे पर्दे का रास्ता चुना। उन्हें क्वांटिको शो में लीड रोल निभाने का मौका मिला, तो प्रियंका ने इस एकदम लपक किया। प्रियंका का ये फैसला सही साबित हुआ। शो की सफलता के साथ उन्हें हॉलीवुड फिल्म फ्रेटर्निटी में भी पहचान मिलने लगी, जिसके चलते देसी गर्ल को बेवॉच मिली, जिसमें वो ड्वेन जॉनसन यानि द रॉक के साथ पर्दे पर दिखाई देंगी। अब प्रियंका के टीवी शो का दूसरा सीजन शुरू हो रहा है। प्रियंका ने सोशल मीडिया में अपना एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वो अंधेरे में वॉक कर रहा है। एप की मदद से बनाए इस वीडियो के केप्शन में प्रियंका ने लिखा है- ''बैकलिट एंड बैडएस एलेक्स पेरिश इज बैक। इस पोस्ट के मुताबिक क्वांटिको का दूसरा सीजन 25 सितंबर से शुरू हो रहा है।''
अमेरिका में क्वांटिको 2 का जोरशोर से प्रमोशन भी हो रहा है। प्रियंका ने न्यूयॉर्क के मशहूर इलाके टाइम्स स्क्वायर पर लगे डिजिटल होर्डिंग का फोटो शेयर किया है, जिसमें क्वांटिको 2 के प्रमोशन की तस्वीर दिख रही है।
Backlit and Badass #AlexParrish is back! #quanticoS2 sept 25th @abcquantico #Nyc
क्वांटिको के पहले सीजन प्रियंका चोपड़ा का किरदार जहां एफबीआई छोड़ते हुए दिखाया गया था, वहीं दूसरे सीजन में वो सीआईए एजेंट के रूप में दिखाई देंगी।
So... #Quanticos2 on Times Square. We are back on sept 25th.. Who is in?
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।