Move to Jagran APP

प्रियंका चोपड़ा ने भले ही 'भारत' छोड़ दिया है, पर निक जोनस करने लगे हैं 'भारत' वाली बात

शो में निक ने प्रियंका के साथ जोड़ी के निकनेम के बारे में कहा कि प्रियंका को प्रिक (Prick) कहलाना पसंद है, जिस पर होस्ट ने मज़ाक किया कि इस नाम से दूर रही रहें।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Sun, 09 Sep 2018 01:53 PM (IST)Updated: Mon, 17 Sep 2018 11:51 AM (IST)
प्रियंका चोपड़ा ने भले ही 'भारत' छोड़ दिया है, पर निक जोनस करने लगे हैं 'भारत' वाली बात
प्रियंका चोपड़ा ने भले ही 'भारत' छोड़ दिया है, पर निक जोनस करने लगे हैं 'भारत' वाली बात

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा के साथ सगाई के बाद अमेरिकन मंगेतर निक जोनस ने पहली बार एक चैट शो में इस विषय पर बातचीत की। उन्होंने मुंबई में हुई सगाई के आध्यात्मिक अनुभव साझा करने के साथ अमरीकी दर्शकों को रोका सेरेमनी का मतलब भी समझाया।

loksabha election banner

शुक्रवार की रात निक जोनस द टुनाइट शो स्टारिंग जिम्मी फैलन के मेहमान बने। प्रियंका चोपड़ा ऑडिएंस का हिस्सा थीं। शो में निक ने प्रियंका के साथ मुंबई में हुई इंगेजमेंट की रस्मों पर पहली बार अपने जज़्बात ज़ाहिर किये। निक ने बताया कि मुंबई में उनकी जो रोका सेरेमनी हुई, वो एक आध्यात्मिक अनुभव था। इसका मतलब होता है कि दोनों परिवार ने उनकी इंगेजमेंट को अपनी स्वीकृति दे दी है। निक ने कहा कि उन्हें मुंबई में जो प्यार मिला, उससे उनके माता-पिता भी हैरान रह गये। निक ने रोका के दौरान हुई रस्मों को बेहद ख़ूबसूरत बताते हुए पूरे अनुभव को स्पिरिचुअल बताया और कहा कि वो इससे पूरी तरह जुड़े रहे।

प्रियंका ने 18 अगस्त को निक के साथ अपने मुंबई स्थित आवास पर भारतीय रीत-रिवाज़ से सगाई की थी। साथ ही रोका की रस्म भी हो गयी, जिसके बाद दोनों प्रेमियों का रिश्ता आधिकारिक हो गया। इस रस्म की जो पहली तस्वीर सोशल मीडिया के ज़रिए बाहर आयी थी, उसमें निक हाथ जोड़कर पूजा करते देखे गये थे। निक का लिबास और शारीरिक भाषा बता रहे थे कि वो भारतीय रिवाज़ों को कितनी संजीदगी से देखते हैं और निभा रहे हैं।

 

शो में निक ने प्रियंका के साथ जोड़ी के निकनेम के बारे में कहा कि प्रियंका को प्रिक (Prick) कहलाना पसंद है, जिस पर होस्ट ने मज़ाक किया कि इस नाम से दूर ही रहें। अंग्रजी शब्दकोश के अनुसार प्रिक का अर्थ चुभना होता है। बहरहाल, इंगेजमेंट के बाद प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने मंगेतर निक जोनस के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं।

मैक्सिको में छुट्टियां एंजॉय करने के बाद प्रियंका चोपड़ा हाल ही में यूएस ओपन में निक के साथ मैच का लुत्फ़ उठाते हुए दिखीं। इन तस्वीरों में प्रियंका और निक की कैमिस्ट्री देखकर आप भी अंदाज़ा लगा सकते हैं कि दोनों एक-दूसरे के प्यार में किस क़दर डूबे हैं। 

प्रियंका और निक इससे पहले छुट्टियां मनाने मैक्सिको गये थे। सगाई के बाद प्रियंका की निक के साथ यह पहली ऑफ़िशियल वेकेशन थी। ज़ाहिर है कि दोनों का अंदाज़े-बयां अलग ही रहा। सोशल मीडिया में इस छुट्टी की जो तस्वीरें साझा की गयीं थीं, वो मैक्सिको के कैबो सैन ल्यूकस की थीं। कैबो सैन ल्यूकस एक रिज़ॉर्ट सिटी है, जो मैक्सिको कैलिफॉर्निया प्रायद्वीप के दक्षिण में स्थित है। यह जगह सैलानियों के बीच काफ़ी लोकप्रिय है। प्रियंका निक के साथ वहां पहुंचीं।

प्रियंका और निक की रिलेशनशिप की ख़बरें सबसे पहले हॉलीवुड मीडिया से होते हुए मई में बॉलीवुड पहुंची थी। वहां ये दोनों एक-दो इवेंट्स में साथ नज़र आये थे। हालांकि इस बीच प्रियंका की मॉम मधु चोपड़ा ने किसी विदेशी के साथ प्रियंका की शादी की संभावना से इंकार किया था, जिससे असमंजस की स्थिति पैदा हो गयी थी।

प्रियंका ने हाल ही में फ़रहान अख़्तर के साथ स्काय इज़ पिंक फ़िल्म का शेड्यूल पूरा किया है। हॉलीवुड की बात करें तो उन्होंने कुछ दिन पहले इज़ इंट इट रोमेंटिक फ़िल्म की शूटिंग पूरी की है। प्रियंका सलमान ख़ान के साथ भारत कर रही थीं, मगर निक के साथ सगाई की वजह से उन्होंने फ़िल्म छोड़ दी थी। हाल ही में प्रियंका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी निक के लिए अपने प्यार का इज़हार कुछ इस तरह से किया था। निक की तस्वीर पर उन्होंने लिप्स का इंप्रेशन चस्पा कर अपने प्यार की मुहर लगाई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.