Move to Jagran APP

प्रियंका चोपड़ा बनी Facebook की मोस्ट एंगेजिंग सेलिब्रिटी

प्रियंका चोपड़ा बनी भारत की मोस्ट एंगेजिंग सोलिब्रिटी ऑन फेसबुक।

By Rahul soniEdited By: Published: Sat, 02 Jun 2018 02:13 PM (IST)Updated: Sat, 02 Jun 2018 10:37 PM (IST)
प्रियंका चोपड़ा बनी Facebook की मोस्ट एंगेजिंग सेलिब्रिटी

मुंबई। बॉलीवुड की देसी गर्ल कहलाई जाने वाली मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को एक और उपलब्धि हासिल हो गई है। ग्लोबल सुपरस्टार प्रियंका चोपड़ा इस समय बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक पूरी दुनिया में अपना परचम लहरा रहीं हैं। 

loksabha election banner

स्कोर ट्रेंड्स इंडिया के अनुसार, सबसे ज्यादा सर्च हुई और सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा मोस्ट एंगेजिंग सेलिब्रिटी ऑन फेसबुक बन गयी हैं। स्कोर ट्रेंड्स इंडिया के मुताबिक प्रियंका के 100 अंकों के साथ यह साबित हुआ हैं कि प्रियंका फेसबुक पर सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं। यह आंकडे़ अमेरिका की मीडिया टेक कंपनी स्कोर टेंड्स इंडिया द्वारा प्रमाणित तौर पर दिए गये हैं। आपको बता दें कि, हाल ही में, बिग बी फेसबुक पर मोस्ट एंगेंजिंग सेलिब्रिटी बन गये थे, और यह बात सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बन गयी थी। स्कोर ट्रेंड्स ने निकाले मोस्ट एंगेजिंग फिमेल सेलिब्रिटीज की फेहरिस्त में प्रियंका चोपडा के बाद, दीपिका पदुकोण 96 अंको के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, फेसबुक की मोस्ट एंगेजिंग सेलिब्रिटीज की फेहरिस्त में धकधक गर्ल माधुरी दीक्षित 62 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। माधुरी के बाद सनी लियोन चौथे स्थान पर तो कटरीना कैफ पांचवे स्थान हासिल कर मोस्ट एंगेजिंग वुमन सेलिब्रिटी बन गयी हैं। 

यह भी पढ़ें: वरुण धवन कलंक के सेट पर हुए चोटिल, पर चिंता की बात नहीं

बता दें कि, प्रियंका चोपड़ा कुछ दिन पहले एक रॉयल वेडिंग में शामिल हुई थी। साथ ही, वह बांग्लादेश के रोहिंग्या के बच्चों को भी मिलने गयी थी। इस यूनिसेफ के अभियान की वजह से और रॉयल वेडिंग की मेहमान बनने की वजह से प्रियंका काफी चर्चा में रहीं थी, जिससे वह नंबर वन सेलिब्रिटी बन गयीं। स्कोर ट्रेंड्स के सह-संस्थापक अश्वनी कौल ने बताया, इस हफ्ते प्रियंका की पोस्ट और अॉफिशियल पेज पर उनके फॉलोवर्स की 100 फीसदी एंगेजमेंट देखी गयी हैं, जिससे वह भारत की मोस्ट एंगेजिंग सोलिब्रिटी ऑन फेसबुक बन गयी हैं। बता दें  कि, बॉलीवुड की सरहदों को पार करके प्रियंका चोपड़ा अब एक ग्लोबल सेलेब्रिटी के रूप में पहचान बना चुकी हैं। ब्रिटेन के प्रिंस की शादी की वो मेहमान बनती हैं, तो यूनिसेफ़ की एंबेस्डर होने के नाते कुछ ज्वलंत मुद्दों पर बोलती हैं। प्रियंका ने इस बार बांग्लादेश के रोहिंग्या मुसलमानों का मुद्दा उठाया है। 

यह भी पढ़ें: वरुण धवन कलंक के सेट पर हुए चोटिल, पर चिंता की बात नहीं

अमेरिका में अपना कम खत्म कर वो जल्द ही भारत लौट रही हैं और फिर सलमान खान की भारत की शूटिंग करेंगी। प्रियंका करीब दो साल बाद भारत से बॉलीवुड में वापसी करेंगी। इस फिल्म में उनके अलावा दिशा पटानी और तब्बू की भी अहम भूमिका है। सलमान और प्रियंका को एक साथ देखने की एक्साइटमेंट ख़त्म हुई नहीं थी कि मेकर्स ने इस फ़िल्म में दिशा पटानी का भी नाम जोड़ दिया। दिशा जिन्हें आपने फ़िल्म 'एम् एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी', 'कुंग फु योगा' और 'बाग़ी 2' में देखा होगा। फिल्मी करियर में यह फिल्म दिशा के लिए एक बड़ा जम्प साबित हो सकती है लेकिन अब इसको लेकर एक्साइटमेंट का लेवल एक कदम और आगे बढ़ गया है। आपको बता दें कि सलमान, प्रियंका और दिशा के बाद अब इस फ़िल्म से बेहतरीन अभिनेत्री तब्बू का नाम भी जुड़ गया है। पिछले दिनों ख़बर आई थी कि प्रियंका चोपड़ा अब अपने ब्लफमास्टर और दोस्ताना को-स्टार अभिषेक बच्चन के साथ काम करने जा रही हैं। ये फिल्म, मार्गरीटा विथ अ स्ट्रा की निर्देशक शोलानी बोस डायरेक्ट करेंगी। फिल्म की कहानी एक सच्ची घटना पर आधारित होगी। प्रियंका और अभिषेक एक ऐसी बच्ची के माँ बाप की भूमिका में होंगे जो immune deficiency disorder (रोग प्रतिरोधी क्षमता में कमी) से ग्रसित है। इसी से जुड़ी अगली ख़बर ये है कि प्रियंका और अभिषेक इस फिल्म में जिस बेटी के माता-पिता होंगे वो रोल ज़ायरा वसीम को दिया गया है


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.