Netflix पर आने वाली है प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव की 'द व्हाइट टाइगर', टेबल रीडिंग से काम शुरू
Priyanka Chopra And Rajkummar Rao Film प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव जल्द ही नेटफ्लिक्स की फिल्म द व्हाइट टाइगर में स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और एक्टर राजकुमार राव जल्द ही स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। अब दोनों एक्टर एक्ट्रेस भी जल्द से जल्द इसकी शूटिंग करना चाहते हैं और इसकी तैयारियां भी शुरू हो गई है। प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव जल्द ही 'द व्हाइट टाइगर' में एक साथ दिखाई देंगे और नेटफ्लिक्स के जरिए लोगों दोनों को एक साथ देख सकेंगे।
अब वेब फिल्म को लेकर राजकुमार राव और प्रियंका चोपड़ा ने कहा है कि वो इसके लिए ज्यादा इंतजार नहीं कर सकते हैं। प्रियंका चोरड़ा ने भी टीम के साथ डे-वन का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है - पहले दिन टेबल रीडिंग का सेशन हुआ, शूटिंग के लिए इंतजार नहीं हो रहा। इस वीडियो में राजकुमार राव भी दिखाई दे रहे हैं।
वहीं राजकुमार राव ने भी अपने ट्विटर अकाउंट और इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी है। राजकुमार राव ने जो फोटो शेयर की है, उसमें प्रियंका चोपड़ा के साथ रमिन बहरानी, मुकुल देवड़ा भी नजर आ रहे हैं। राजकुमार राव ने तस्वीर शेयर करते हुए कहा कि व्हाइट टाइगर में इन टेलेंटेड लोगों के साथ काम करने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं कर सकता।
बता दें कि यह फिल्म मैन बुकर प्राइज विजेता अरविंद अडिगा के नॉवेल द व्हाइट टाइगर पर आधारित है। फिल्म की टेबल रीड की तैयारियां शुरू हो गई हैं और साल 2019 के आखिरी में इसके लिए शूटिंग भी शुरू हो सकती है। यह कहानी एक चायवाले की जीवन संघर्ष और उसकी सफलता पर आधारित है। वर्कफ्रंट की बात करें तो राजकुमार राव की मेड इन चाइना और प्रियंका चोपड़ा की द स्काई इन पिंक रिलीज होने वाली है।