Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रिसेप्शन के बाद पति निक जोनस को लेकर सलमान के घर क्यों पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Mon, 24 Dec 2018 09:42 PM (IST)

    हॉलीवुड पार्टी के लिए प्रियंका की टीम लॉस एंजेलिस में वेन्यू की तलाश कर रही है। हालांकि इस पार्टी में अभी वक़्त है। माना जा रहा है कि अगले साल जनवरी क ...और पढ़ें

    Hero Image
    रिसेप्शन के बाद पति निक जोनस को लेकर सलमान के घर क्यों पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा

    मुंबई। अमेरिकन सिंगर-एक्टर निक जोनस से शादी की तरह ही प्रियंका चोपड़ा का मुंबई रिसेप्शन भी ख़ूब चर्चा बटोर रहा है। वजह हैं सलमान ख़ान, जो पिछली सारी बातें भुलाकर प्रियंका और निक को शादी की बधाई देने पहुंचे। इतना ही नहीं, अब यह भी ख़बरें आ रही हैं कि प्रियंका रिसेप्शन के बाद पति निक के साथ सलमान के घर उनके परिवार के बाक़ी सदस्यों से मिलने गयी थीं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रियंका ने 20 दिसम्बर को बॉलीवुड में अपने दोस्तों और शुभचिंतकों के लिए एक भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया, जिसमें तमाम सेलेब्रिटीज़ ने शामिल होकर प्रियंका और निक जोनस को शादी की मुबारकबाद दी और जमकर मस्ती की। मगर, इन सभी में जिस मेहमान की सबसे अधिक चर्चा रही, वो हैं सलमान ख़ान, जिन्होंने प्रियंका के रिसेप्शन में शामिल होकर प्रियंका के साथ दुश्मनी की तमाम ख़बरों को झुठला दिया। प्रियंका ने जब सलमान ख़ान की फ़िल्म 'भारत' छोड़ी थी तो ऐसी ख़बरें आयीं कि सलमान के साथ उनके रिश्ते बिगड़ गये हैं। उस समय माना जा रहा था कि प्रियंका ने एक हॉलीवुड फ़िल्म के लिए 'भारत' छोड़ी है। यह भी कयास लगाये जा रहे थे कि प्रियंका, निक से शादी कर रही हैं, इसलिए 'भारत' को बाय बोला है। सलमान ने प्रियंका के इस फ़ैसले पर कभी नाराज़गी नहीं जताई, बल्कि उन्हें हॉलीवुड में बेहतर करियर के लिए बधाई ज़रूर दी थी। 

    बहरहाल, मुंबई रिसेप्शन में सलमान ने शामिल होकर रही-सही शंकाओं को भी ख़त्म कर दिया था। चर्चा है कि प्रियंका के रिसेप्शन में सलमान का बाक़ी परिवार शामिल नहीं हो सका था, इसीलिए सबसे मिलने वो सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट्स स्थित घर पहुंची थीं। 

    (क्रिश्चियन वेडिंग की इस तस्वीर में सबसे बायीं ओर अर्पिता ही हैं, जबकि सबसे दायीं ओर परिणीति चोपड़ा को चियर करते हुए देखा जा सकता है)

    वैसे सलमान की बहन अर्पिता प्रियंका की अच्छी दोस्तों में शामिल हैं। अर्पिता, अगस्त में प्रियंका की सगाई से लेकर 1 और 2 दिसम्बर को जोधपुर में हुए शादी समारोहों में भी पूरी शिद्दत से शामिल हुई थीं। प्रियंका और निक की क्रिश्चियन वेडिंग में तो अर्पिता ब्राइड्स मेड भी बनीं। 

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    😍

    A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

     

    मुंबई रिसेप्शन के बाद ख़बर है कि प्रियंका अमेरिका में दोस्तों और क़रीबियों के लिए एक और ग्रैंड रिसेप्शन की तैयारी कर रही हैं। इस पार्टी में हॉलीवुड के कई बड़े नाम शामिल हो सकते हैं, जिनमें ड्वेन जॉनसन भी हैं, जिनके साथ पिग्गी चॉप्स ने बेवॉच से हॉलीवुड फ़िल्म डेब्यू किया था। ड्वेन ने निक के साथ जुमानजी 2 में काम किया है। लिहाज़ा वो दोनों के ही क़रीबी हैं। 

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    And the party don’t stop.. ❤️🎉😝

    A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

    रिपोर्ट्स की मानें तो हॉलीवुड पार्टी के लिए प्रियंका की टीम लॉस एंजेलिस में वेन्यू की तलाश कर रही है। हालांकि इस पार्टी में अभी वक़्त है। माना जा रहा है कि अगले साल जनवरी के अंत में ही सम्भव हो पाएगा, क्योंकि इससे पहले प्रियंका स्विटज़रलैंड में हनीमून के लिए जा रही हैं और उसके बाद स्काय इज़ पिंक की शूटिंग पूरी करनी है। 4 दिसम्बर को प्रियंका ने दिल्ली में भी एक रिसेप्शन दिया था, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की थी।