Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    रॉयल शादी से पहले घर पर प्रियंका निक ने की पूजा, पहनी इस डिजाइनर की ड्रेस

    By Rahul soniEdited By:
    Updated: Wed, 28 Nov 2018 05:20 PM (IST)

    प्रियंका और निक जोनास जोधपुर में शादी करने जा रहे हैं. 29 नवंबर से शादी से जुड़ी रस्में शुरू हो जाएंगी.

    रॉयल शादी से पहले घर पर प्रियंका निक ने की पूजा, पहनी इस डिजाइनर की ड्रेस

    अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी का जश्न शुरू हो चुका है। जैसा कि जागरण डॉट कॉम ने आपको बताया था कि शादी से पहले प्रियंका निक संग अपने मुंबई निवास पर पूजा करने जाएंगी। बुधवार को वह अपने वर्सोवा निवास पर पूजा के लिए नजर भी आईं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रियंका चोपड़ा की शादी का जश्न शुरू हो चुका है। प्रियंका और निक कुछ समय पहले मुंबई स्थिक प्रियंका के घर पर नजर आए। वे यहां पर पूजा करने गए थे। उन्होंने मनीष मल्होत्रा डिजाइनर सलवार कुर्ता पहन रखा था। यही नहीं निक ने भी मनीष मल्होत्रा डिजाइनर ट्रेडिशनल ड्रेस पहन रखी है। बता दें कि शादी के लिए जोधपुर रवाना होने से पहले अपने पिता अशोक चोपड़ा मार्ग पर भी उन्होंने उनके स्मृति पर बने मार्ग को भी खूबसूरती से सजा या है। जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी रॉयल अंदाज़ में होने वाली है।

    निक प्रियंका के रीति रिवाजों को पूरी तरह एंजॉय कर रहे हैं। ख़बरें अा रही थीं कि परिणीति चोपड़ा के पैरेंट्स प्रियंका का कन्यादान करेंगे। लेकिन परिणीति ने ट्विटर पर इस खबर का खंडन किया। लेकिन बाद में हालांकि उन्होंने उस ट्वीट को हटा भी दिया। 

    यह भी पढ़ें: कल हो ना हो...15 साल: शाहरुख़ ने बच्चों को आज तक नहीं दिखाया है अपने मरने का सीन

    आपको बता दें कि, इस रॉयल शादी के लिए जोधपुर में भव्य तैयारियां हो चुकी है। मेहमानों के स्वागत का ख्याल रखा गया है। साथ ही खास व्यंजनों की व्यवस्था की गई है। विदेशी मेहमानों के लिए कॉन्टिनेंटल फूड की व्यवस्था की गई है। जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस को दुल्हन की तरह सजाया गया है। 

    यह भी पढ़ें: एक्ट्रेस बनने से पहले शाहरुख़ की बेटी कर रही हैं ये ख़ास तैयारी