4 साल की मालती ने भगवान के आगे गाया गायत्री मंत्र, Priyanka Chopra ने शेयर किया बेटी के साथ क्यूट मोमेंट
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती मैरी का एक प्यारा वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह गायत्री मंत्र का जाप करती दिख रही हैं।
-1795083290146_m.webp)
प्रियंका चोपड़ा की बेटी ने गाया गायत्री मंत्र
HighLights
प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती का वीडियो शेयर किया
मालती मैरी गायत्री मंत्र का जाप करती दिखीं
वीडियो प्रियंका के फैमिली वेकेशन का हिस्सा है
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास के साथ एक बहुत प्यारा वीडियो शेयर किया है। प्रियंका ने फैमिली वेकेशन की कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं जिसमें से एक वीडियो ने सभी का ध्यान खींचा।
19 नवंबर को उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनकी नन्ही बेटी मालती गायत्री मंत्र का जाप करती सुनाई दे रही है।
मालती ने प्यारी सी आवाज में गाया गायत्री मंत्र
इस क्लिप में, प्रियंका अपनी बेटी मालती को गोद में लिए बैठी हैं और दोनों प्रार्थना करती हुई नजर आ रही हैं। खिड़की की ओर देखते हुए, मालती गायत्री मंत्र का पाठ करती हैं। जैसे ही वह मंत्र पूरा करती है, प्रियंका खुशी से कहती हैं,'बहुत सुंदर।' वहीं फैंस भी कमेंट्स में नन्हीं मालती की तारीफ करते हुए दिखे।
View this post on Instagram
यह वीडियो उन तस्वीरों और क्लिप्स के कलेक्शन का हिस्सा है, जिन्हें प्रियंका ने अपनी आने वाली फिल्म 'ब्लूफ्लाई' के सेट से शेयर किया है।
प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टा पर शेयर किया फोटो डंप
अपने व्यस्त शूटिंग शेड्यूल के बावजूद, प्रियंका शूटिंग लोकेशन पर अपने समय का भरपूर आनंद लेती दिख रही हैं। उनके इंस्टाग्राम फोटो डंप में कई प्राइवेट पल शेयर किए हैं, जैसे बीच पर टहलना, परिवार के साथ बिताया गया समय और उनकी रोजमर्रा की दिनचर्या की झलकियां।
इस कलेक्शन की शुरुआत एक्टर की बिना मेकअप वाली एक सेल्फी से होती है। बाकी तस्वीरों में मालती को बीच पर रेत के साथ खेलते, अपनी मां की फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ते, कलरिंग करते और चाय का मजा लेते हुए देखा जा सकता है।
View this post on Instagram
किस फिल्म में नजर आएंगी प्रियंका?
बता दें कि प्रियंका अभी 'ब्लूफ्लाई' (Bluefly) की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म के निर्देशक निमरोद एंटल हैं, जो 'प्रिडेटर्स' जैसी फिल्मों के निर्देशन के लिए जाने जाते हैं। इस प्रोजेक्ट में माइकल चिक्लिस, रसेल क्रो और डैनियल मैकफर्सन समेत कई अन्य कलाकार भी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- 23 साल पहले आया Kumar Sanu का 'लव एंथम', चार्टबस्टर में रहा नंबर वन; अक्षय कुमार पर फिल्माया गया गीत
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।