35 हजार फीट पर Parineeti Chopra ने खोला करवा चौथ का व्रत, आमिर खान से लेकर प्रियंका चोपड़ा ने ऐसे किया सेलिब्रेट
बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने अपने-अपने अंदाज में करवा चौथ का त्यौहार मनाया और उसकी झलक फैंस के साथ शेयर किया।
-1793358404688_m.webp)
आमिर खान ने पत्नी गौरी संग मनाया पहला करवा चौथ
HighLights
आमिर खान ने पत्नी गौरी संग मनाया पहला करवा चौथ
प्रियंका और निक ने अनोखे अंदाज में मनाया त्यौहार
कैसा रहा बॉलीवुड सेलेब्रिटीज का करवा चौथ
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 29 अक्टूबर को देशभर में करवा चौथ का त्यौहार सेलिब्रेट किया गया। इस त्यौहार को बॉलीवुड सेलेब्स ने भी धूमधाम से मनाया। जहां एक तरफ आमिर खान पत्नी गौरी संग अपना पहला करवा चौथ सेलिब्रेट किया वहीं निक जोनास ने अपने कॉन्सर्ट से पहले प्रियंका के साथ वक्त बिताने को ज्यादा तवज्जो दी।
परिणीति ने 35 हजार फीट की ऊंचाई पर मनाया करवा चौथ
परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा का करवा चौथ अलग और खास रहा। दरअसल कपल ने 35 हजार की फीट पर प्लेन में अपना त्यौहार सेलिब्रेट किया। उन्होंने इसकी झलक सोशल मीडिया पर शेयर की और लिखा, 'करवा चौथ कहीं भी चाहे वह 35000 की फीट पर ही क्यों ना हो?

तुमने मेरे सपने पूरे किए हैं रागी, सबसे बेस्ट पर्सन और इंसान और बेस्ट बॉय। हमारी फ्लाइट लेट हो गई, इसलिए घर के बजाय हमें प्लेन से ही चांद के दर्शन करने पड़े!हमने वहीं के वहीं अपनी पूजा करने का फैसला कर लिया।
आमिर खान का गौरी संग पहला करवा चौथ
आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने जुलाई 2026 में शादी की थी और इस बार उन्होंने अपना पहला करवा चौथ मनाया। इस त्यौहार को उन्होंने अनिल कपूर के घर जाकर मनाया। उनके घर के बाहर ही कपल को स्पॉट किया गया। आमिर ने कुर्ता पजामा पहना था वहीं गौरी ने इस मौके पर रॉयल ब्लू सूट कैरी किया।

शिल्पा शेट्टी की झलक आई सामने
शिल्पा शेट्टी, सुनीता कपूर के घर गुलाबी रंग की साड़ी पहनकर पहुंचीं। उन्होंने इसके साथ हरे रंग का एक ऐसा ब्लाउज पहना था जिस पर भारी कढ़ाई की गई थी, और साथ ही शानदार गहने भी पहने थे। एक्ट्रेस अपने साथ पूजा की एक सजी हुई थाली भी लाई थीं। पैपराजी के साथ हमेशा हंसी-मजाक करने के लिए मशहूर शिल्पा, उन्हें अपनी मेहंदी दिखाती नजर आईं।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास का खास अंदाज
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने पति निक जोनास के साथ करवा चौथ की झलक सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, 'मैंने कहा भी नहीं था, फिर भी वह घर आ गया, उसे पता था कि यह मेरे लिए कितना मायने रखता है। उसने इस तरह से अपना टूर प्लान किया कि वह करवा चौथ पर घर पर ही रहे। मेरे पार्टनर जैसा कोई नहीं है। आप सभी को भी ऐसा ही प्यार मिले। करवा चौथ की शुभकामनाएं'।

बॉलीवुड सेलेब्स ने इस तरह मनाया करवा चौथ
बॉलीवुड के अन्य सेलेब्स ने भी अपने करवाचौथ की झलक फैंस के साथ शेयर की। मीरा राजपूत, अंशुला कपूर, रिद्धिमा कपूर, रकुल प्रीत सिंह जैसे सितारों ने भी धूम-धाम से इस त्यौहार को सेलिब्रेट किया।
