Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कैंसर से जूझ रहीं किरण खेर के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने भेजी चिट्ठी, स्वास्थ्य को लेकर लिखीं ये बातें

    By Priti KushwahaEdited By:
    Updated: Tue, 15 Jun 2021 04:47 PM (IST)

    कैंसर से जूझ रहीं किरण खेर का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो के जरिए किरण ने अपने फैंस को थैंक्यू कहा है। एक्ट्रेस के इस वीडियो को अनुपम खेर ने शेयर किया है। इस वीडियो में किरण अपने घर की बालकनी में नजर आ रही हैं।

    Hero Image
    Photo Credit - Anupam Kher Instagram Photo Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस और लोकसभा सदस्य किरण खेन ने कल यानी 14 जून को अपना 69वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर उनके दोस्तों, फैंस और फैमिली ने उन्हें दिल खोलकर बधाइयां दीं है। वहीं किरण ने भी वीडियो शेयर कर अपने फैंस, दोस्तों और चाहने वालों को थैंक्स कहा। लेकिन इसी बीच किरण को एक खास शख्स ने जन्मदिन की शुभकामना संदेश दिया है। ये कोई और नहीं बल्कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। उन्होंने किरण खेर के बर्थडे पर एक लेटर भेजा है जिसे एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Kirron Kher (@kirronkhermp)

    किरण खेर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पीएम मोदी का भेजा हुआ बर्थडे लेटर शेयर किया है। इसी के साथ ही किरण ने तहेदिल से पीएम को शुक्रिया कहा। प्रधानमंत्री की तरफ से भेजे गए लेटर में लिखा है, श्रीमती किरण खेर जी, जन्मदिन पर मेरी हार्दिक शुभकामनाएं स्वीकार करें। इस अवसर पर आपके दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह सदैव आपकी रक्षा करें, समाज हित में किए गए कार्यों से आपका जीवन कीर्तिमय और सार्थक बने और अपने अनुभव व नेतृत्व से आप राष्ट्र को नई ऊंचाई पर पहुंचाती रहें। आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना के साथ एक बार पुन: आपको जन्मदिन की अनेक शुभकामनाएं। आपका नरेंद्र मोदी।'

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

    आपको बता दें कि वहीं कैंसर से जूझ रहीं किरण खेर का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो के जरिए किरण ने अपने फैंस को थैंक्यू कहा है। एक्ट्रेस के इस वीडियो को अनुपम खेर ने शेयर किया है। इस वीडियो में किरण अपने घर की बालकनी में नजर आ रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैंसर से जूझ रहीं किरण खेर का लुक पहले से काफी चेंज हो चुका है। हालांकि उनकी तबियत में काफी सुधार भी हो रहा है।