यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
प्रीति जिंटा ने फैन का डांस वीडियो पोस्ट किया, देखते ही देखते वायरल
Preity Zinta ने सोशल मीडिया पर अपनी टीम के फैन का डांस वीडियो पोस्ट किया है। यह वीडियो देखते ही ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड की बबली गर्ल प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, यह वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया है। वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। दरअसल, यह वीडियो प्रीति जिंटा की क्रिकेट टीम Kings XI Punjab के फैन का है। फैन के डांसिंग वीडियो ने सोशल मीडिया में तहलका मचा दिया है।
आईपीएल में Kings XI Punjab क्रिकेट टीम की मालिकिन प्रीति जिंटा ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उनकी टीम के समर्थन में एक फैन पूरी मस्ती के साथ डांस कर रहा है। वीडियो के बैकग्राउंड में जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की मूवी धड़क का गाना झिंगाट चल रहा है।
यह फैन टीम का हौसला बढ़ाने के लिए जमकर डांस कर रहा है। इस फैन के चारों तरफ मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम के समर्थक मौजूद हैं। अपनी मस्ती में डूबकर नाच रहे इस शख्स का यह वीडियो लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
View this post on Instagram
प्रीति ने यह डांसिंग वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- आजा नच ले, यह फनी फ्राइडे इस फैन के नाम। Kings XI Punjab टीम के इस अनोखे फैन का यह वीडियो खूब सराहा जा रहा है। लोग इसे खूब शेयर कर रहे हैं।
