Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Pregnant Sonam Kapoor ने बर्थडे पर कराया हॉट फोटोशूट, बेबी बंप को इस तरह से किया फ्लॉन्ट

    By Priti KushwahaEdited By:
    Updated: Thu, 09 Jun 2022 01:22 PM (IST)

    14 मार्च को शेयर की गई इस तस्वीर में सोनम अपने पति संग पोज देती दिखीं थीं। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर हर किसी ने सोनम को जमकर बधाई दी थी। इसी बीच एक सोनम कपूर का लेटेस्ट फोटोशूट चर्चा में बना हुआ हैं।

    Hero Image
    Photo Credit : Sonam Kapoor Instagram Photos Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। Sonam Kapoor Birthday : बॉलीवुड की फैशनिस्टा यानी सोनम कपूर आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। अनिल कपूर की बड़ी बेटी सोनम इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम हैं। सोनम ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया हैं। वो ​एक्टिंग के साथ ही अपने ड्रेसिंग सेंस और बोल्ड लुक के चलते भी चर्चा में बनीं रहती हैं। सोनम जल्द ही मां बनने वाली हैं। सोनम और उनके पति आनंद आहूजा इन दिनों अपने आने वाले बच्चे का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। प्रेग्नेंसी पीरियड के दौरान भी सोनम कपूर अपनी हॉटनेस का जलवा दिखेर रही हैं। सोनम ने अपने बर्थडे पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हॉट फोटोशूट कराया है, उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। यहां देखें तस्वीरें...

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    View this post on Instagram

    A post shared by Sonam Kapoor Ahuja (@sonamkapoor)

    प्रेग्नेंट सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम आकउंट पर अपने जन्मदिन पर एक बेदह ही हॉट फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में हमेशा की तरह ही सोनम ने अपने लुक से हर किसी का ध्यान खींचा है। फोटो में सोनम व्हाइट कलर की ड्रेस में दिख रही हैं। वहीं आप देख सकते हैं कि सोनम ने लॉन्ग स्कर्ट के साथ ​डिजाइनर ब्लाउज पहना हुआ है। इस ड्रेस में

    मोतियों का काफी अच्छा काम किय गया है, जो इस ड्रेस को और भी खूबसूरत बना रहा है। वहीं इस ड्रेस में सोनम का बेबी बंप साफ देखा जा सकता है। इस तस्वीर में सोनम अलग अलग अंदाज में पोज दे रही हैं। एक्ट्रेस की इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं इस पर कमेंट कर फैंस उनके लुक की तारीफ तो कर ही रहे हैं। साथ ही उन्हें जन्मदिन की ढेरों बधाई भी दे रहे हैं। अबतक इन फोटोज का काफी बार देखा जा चुका है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Sonam Kapoor Ahuja (@sonamkapoor)

    आपको बता दें कि सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने इसी साल मार्च 2022 में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई तस्वीर को पोस्ट कर फैंस को खुशखबरी दी थी। इसके साथ ही उन्होंने एक कैप्शन में लिखा था, 'चार हाथ, आपको सबसे अच्छी तरह से उठाने के लिए हैं, दो दिल, वह आपके साथ, हर कदम पर एक सुर में होगा। एक परिवार, जो आपको प्यार और समर्थन से सराबोर कर देगा। हम आपका स्वागत करने के लिए इंतजार नहीं कर सकते।' इस तस्वीर पर सोनम और आनंद को फैंस ही नहीं बल्कि स्टार्स ने भी जमकर बधाई दी थी।