Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kareena Kapoor Khan Photos: बेबी बंप के साथ योगा करतीं बेबो की ये तस्वीरें इंटरनेट पर हो रही हैं वायरल

    करीना अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के अनुभव को किताब की सूरत में समेट रही हैं जिसका एलान उन्होंने तैमूर के जन्मदिन पर किया था। इस किताब का शीर्षक करीना कपूर ख़ान प्रेग्नेंसी बाइबिल रखा गया है। किताब इसी साल रिलीज़ होगी।

    By Manoj VashisthEdited By: Updated: Tue, 26 Jan 2021 06:35 PM (IST)
    Hero Image
    Kareena Kapoor Khan in Yoga position. Photo- Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ख़ान उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं, जो अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर काफ़ी कूल हैं और इस पीरियड को जमकर एंजॉय कर रही हैं। बेबो तस्वीरों के ज़रिए सारे अपडेट्स अपने फैंस को देती रहती हैं। सोमवार को करीना ने कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें वो योगा करती दिख रही हैं। बेबो की यह तस्वीरें वायरल हो रही हैं और ट्विटर पर करीना कपूर ख़ान ट्रेंड में हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    करीना ब्लैक ड्रेस में योगा की पोजिशन में हैं। इन तस्वीरों में उनका बेबी बंप साफ़ दिख रहा है। करीना ने फोटो के साथ लिखा- करेंट मूड- अधिकतम स्ट्रेच। बता दें, करीना की ये तस्वीरें एक फोटोशूट का हिस्सा हैं। करीना हाल ही में अपने नये घर में शिफ्ट हुई हैं, जिसकी झलक उन्होंने तस्वीरों के ज़रिए दिखायी भी थी। 

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

    करीना अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के अनुभव को किताब की सूरत में समेट रही हैं, जिसका एलान उन्होंने तैमूर के जन्मदिन पर किया था। इस किताब का शीर्षक करीना कपूर ख़ान प्रेग्नेंसी बाइबिल रखा गया है। किताब इसी साल रिलीज़ होगी। करीना ने लिखा था- जो भी महिलाएं मां बनने वाली हैं, उनके लिए करीना कपूर की प्रेग्नेंसी बाइबिल का एलान करने के बिल्कुल ठीक दिन है। मैं इसमें डाइट से लेकर मॉर्निंग सिकनेस और फिटनेस के बारे में बात करूंगी। आपके पढ़ने का इंतज़ार है। किताब जगरनॉट प्रकाशन द्वारा रिलीज़ की जाएगी। करीना और सैफ़ ने पिछले साल अगस्त में प्रेग्नेंसी का एलान किया था। उनके पिता रणधीर कपूर ने बताया था कि बेबो मार्च 2021 में बच्चे को जन्म दे सकती हैं।

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

    करीना के फ़िल्मी करियर की बात करें तो वो अब आमिर ख़ान की फ़िल्म लाल सिंह चड्ढा में नज़र आएंगी। इस फ़िल्म की शूटिंग बेबो ने प्रेग्नेंसी के शुरुआती दिनों में पूरी की थी।

    बता दें, 11 जनवरी को अनुष्का शर्मा और विराट कोहली एक बेटी के माता-पिता बने थे। अनुष्का ने भी अपने प्रेग्नेंसी के सफ़र की तस्वीरें सोशल मीडिया में पोस्ट की थीं। उनकी एक तस्वीर काफ़ी देखी गयी थी, जिसमें विराट अनुष्का को शीर्षासन करवा रहे हैं।