विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंचतत्व में विलीन हुए Pradeep Sarkar, दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, विद्या बालन ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
Published: Fri, 24 Mar 2023 07:07 PM (IST)

Pradeep Sarkar Last Rites फिल्म निर्देशक प्रदीप सरकार के निधन पर कई कलाकारों ने शोक जताया है। इनमें रानी मुखर्जी ...और पढ़ें

Pradeep Sarkar Last Rites: प्रदीप सरकार फिल्म निर्देशक थे।
Pradeep Sarkar Last Rites: प्रदीप सरकार फिल्म निर्देशक थे।

नई दिल्ली, जेएनएन। Pradeep Sarkar Last Rites: फिल्म निर्देशक प्रदीप सरकार का मुंबई में 67 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। इसके बाद उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया था। बॉलीवुड के कई कलाकारों ने व्यक्तिगत तौर पर भी उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके अंतिम दर्शन भी किए। इनमें दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, विद्या बालन जैसे कलाकार शामिल हैं।

प्रदीप सरकार का मुंबई के लीलावती अस्पताल में निधन हो गया था

प्रदीप सरकार का मुंबई के लीलावती अस्पताल में निधन हो गया। उनकी पत्नी पांचाली ने इस बात की जानकारी पीटीआई को दी। फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने ट्विटर पर एक स्टेटमेंट जारी करते हुए लिखा, 'दादा का निधन हो गया है। हम यह भारी मन से आपको सूचना दे रहे हैं। सांताक्रुज के हिंदू श्मशान भूमि में शाम 4:00 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा, वहां आकर उन्हें अंतिम गुड बाय कहे।' इसके बाद उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विद्या बालन की परिणीता का निर्देशन प्रदीप सरकार ने किया था

एक्ट्रेस विद्या बालन ने परिणीता फिल्म से डेब्यू किया था। इस फिल्म का निर्देशन प्रदीप सरकार ने किया था। फिल्म में सैफ अली खान और संजय दत्त की भी अहम भूमिका थी। वहीं, सांताक्रुज श्मशान भूमि में दीपिका पादुकोण, सिद्धार्थ राय कपूर, रानी मुखर्जी, दीया मिर्जा, विधु विनोद चोपड़ा, रिया चक्रवर्ती, नील नितिन मुकेश, गजराज राव जैसे लोग भी नजर आए।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

रानी मुखर्जी ने प्रदीप सरकार के साथ मर्दानी में काम किया था

एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने प्रदीप सरकार के साथ लागा चुनरी में दाग और मर्दानी में काम किया था। उन्होंने कुछ दिन पहले ही प्रदीप सरकार से बात की थी। उन्होंने उन्हें मिसेज चैटर्जी वर्सेस नॉर्वे के लिए बधाई दी थी। पीटीआई को दिए इंटरव्यू में रानी मुखर्जी कहती हैं, 'मैं दादा के निधन से सदमे में हूं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने मुझे शुभकामनाएं दी थी।' प्रदीप सरकार ने कई फिल्में और म्यूजिक वीडियो के अलावा ऐड भी बनाए थे। उन्होंने लफंगे परिंदे, मर्दानी और हेलीकॉप्टर ईला फिल्म भी बनाई थी। प्रदीप सरकार के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में सदमा छा गया। कई लोगों ने उनके निधन पर दुख भी जताया है। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर भी पोस्ट कर श्रद्धाजंलि दी है।