Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आदिपुरुष के विवादों के बीच अक्षय की राम सेतु पर क्या बोल गए ओम राउत, कहा- 'राम के भक्त होने के नाते मैं...'

    Adipurush साउथ के सुपरस्टार प्रभास इन दिनों ओम राउत के निर्देशन में बनने वाली फिल्म आदिपुरूष को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में भगवान श्रीराम की भूमिका निभाते हुए लंकापति रावण का वध करते हुए दिखाई देंगे।

    By Jagran NewsEdited By: Priti KushwahaUpdated: Sat, 08 Oct 2022 08:39 AM (IST)
    Hero Image
    Photo Credit : Adipurush Ram Setu Instagram Photos Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। पैन इंडिया एक्टर प्रभास,  सैफ अली खान और कृति सेनन स्टारर फिल्म 'आदिपुरुष' इस वक्त जबरदस्त चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था, जिसके बाद से ही ये मूवी विवादों में है। रावण बने सैफ अली खान खान से शुरू हुआ ये विवाद अब हनुमान के तक जा पहुंचा। लोग रावण और हनुमान के गेटअप और लुक पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं अब 'आदिपुरुष' की तुलना अब अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'राम सेतु' से भी होना शुरू हो गई है। वहीं अब 'आदिपुरुष' डायरेक्टर ओम राउत ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'आदिपुरुष' के डायरेक्टर ने की राम सेतु की तारीफ  

    'राम सेतु' संग 'आदिपुरुष' की तुलना पर ओम राउत ने अब अपना रिएक्शन दिया। उन्होंने कहा, ‘'रामायण' हमारा इतिहास है। वहीं मैं प्रभु राम के भक्त होने के नाते काफी खुश हूं कि 'राम सेतु' फिल्म में दिखाया गया है कि ये सब जो भी कुछ हुआ वो महज एक कहानी नहीं है। ये फिल्म दुनिया अैर हमारी आने वाली नई पीढ़ी को बताएगी कि रामायण हमारा इतिहास है सिर्फ कोई धार्मिक कहानी नहीं है।‘ उन्होंने आगे कहा, ‘ राम सेतु को लेकर मैंने अक्षय से भी कहा था कि मुझे इस फिल्म को लेकर गर्व महसूस होता है। ये सभी को दिखाएगा कि हमारे पास राम जन्मभूमि, पंचवटी और राम सेतु है।' 

    यह भी पढ़े : Air Force Day 2022: बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाया गया वायु सेना का पराक्रम, पढ़ें पूरी खबर

    'राम सेतु' और 'आदिपुरुष' जुड़ी है रामायण से  

    आपको बात दें कि अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु इसी साल दिवाली पर रिलीज होगी। इसमें उनके साथ एक्ट्रेस  जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरूचा लीड रोल में नजर आएंगी। बता दें कि 'राम सेतु' और 'आदिपुरुष' ये दोनों ही फिल्में माइथोलॉजी और रामायण से जुड़ी हैं। वहीं अब सोशल मीडिया यूजर्स 'राम सेतु' की तुलना 'आदिपुरुष' से कर रहे हैं।