मुसीबत में पड़ी प्रभास की Fuazi, नेताजी सुभाष चंद्र बोस पोते ने लिखा I&B मिनिस्टर को लैटर; लिया जाएगा एक्शन?
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के ग्रैंड नेफ्यू ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को एक खत लिखकर प्रभास की फिल्म फौजी ...और पढ़ें

नेताजी के ग्रैंड नेफ्यू ने I & B को लिखा खत/ फोटो- इंस्टाग्राम
HighLights
प्रभास की फिल्म फौजी का टीजर विवादों में घिरा
नेताजी के पोते चंद्र कुमार बोस ने आपत्ति जताई
इतिहास से छेड़छाड़ और गलत चित्रण का आरोप
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। प्रभास (Prabhas) के जन्मदिन पर 23 अक्टूबर को उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म फौजी का टीजर रिलीज किया गया था। रिलीज के साथ ही फौजी का टीजर विवादो में घिर गया है। सुभाष चंद्र बोस के पोते और पश्चिम बंगाल में भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष चंद्र कुमार बोस ने इतिहास को तोड़ मरोड़कर पेश करने की वजह से निर्माता से फिल्म के टीजर को हटाने की मांग की है।
चंद्र कुमार बोस ने न सिर्फ निर्माता से फौजी (Fauzi Teaser) का टीजर हटाने की गुजारिश की है, बल्कि उन्होंने इनफार्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग मिनिस्टर को लैटर लिखकर मेकर्स के खिलाफ कड़ा एक्शन लेने का आग्रह भी किया। क्या है ये पूरा मामला, चलिए बताते हैं।
नेताजी के अपमानजनक चित्रण पर जताई आपत्ति
मंगलवार को चंद्र कुमार बोस ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को लिखा खत शेयर किया, जिसमें उन्होंने प्रभास के फौजी के टीजर को प्वाइंट आउट करते हुए उसमें नेताजी सुभाष चंद्र बोस को मूवी में जिस तरह दर्शाया गया है उस पर आपत्ति जताई है। उन्होंने लिखा, "हमें यह समझ नहीं आ रहा है कि सेंसर बोर्ड ने इस तरह के आपत्तिजनक कंटेंट को पास कैसे कर दिया। हम नेताजी को फिल्म में इस तरह से दर्शाने का कड़ा विरोध करते हैं।"
उन्होंने अपने खत में इनफार्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग मिनिस्टर को मेंशन करते हुए आगे लिखा, "आपसे अनुरोध है कि इस जरूरी और गंभीर विषय पर ध्यान दें और इसकी जांच करवाए। आप इस चीज को सुनिश्चित करें कि ये टीजर सभी जगह से हट दिया जाए और सेंसर बोर्ड में जो भी लोग इसके लिए जिम्मेदार हैं उन्हें कड़ी सजा दी जाए, तो यह देश की सच्ची सेवा होगी।"

सही करके दोबारा टीजर रिलीज करने की डिमांड की
चंद्र कुमार बोस ने अपने पोस्ट में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी टैग किया। उन्होंने आगे लिखा, "फौजी के टीजर को अभी के अभी हटाना चाहिए, सही करके इसे दोबारा रिलीज करना चाहिए। नेताजी सुभाष चंद्र बोस को लेकर टीजर और मूवी दोनों में ही हमारी चिंताओं का समाधान किया जाना चाहिए। प्रभास और फौजी की पूरी टीम के साथ मेरी गुड विशेस हैं। आशा है कि निर्देशक हनु राघवपुणी को मैटर की सीरियसनेस का एहसास होगा।"
क्या है चंद्र कुमार बोस की आपत्ति?
फिल्म फौजी के टीजर में ये दिखाया गया था कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रभास के काल्पनिक किरदार को इंट्रोड्यूज करते हैं और भगवद्गीता के कोड के बारे में बात करते हैं। चंद्र कुमार बोस का कहना है कि ऐसा करके निर्माता ने कल्पना के नाम पर इतिहास से छेड़छाड़ तो की है और साथ ही नेताजी की गरिमा व कद को भी कमतर आंका है, जो सरासर अपराध है। उनका मानना है कि काल्पनिक किरदार के चलते मूवी में सुभाष चंद्र बोस की विचारधारा को गलत तरीके से इस्तेमाल किया गया है।
