प्रभास की Fauzi पर मचा बवाल, सुभाष चंद्र बोस के परिवार ने की माफी की मांग? क्या है पूरा मामला
प्रभास की आगामी फिल्म 'फौजी' का टीज़र नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्रण को लेकर विवादों में घिर गया है।

प्रभास की फिल्म के टीजर पर हुआ बवाल
HighLights
बोस-हिटलर की मुलाकात पर विवाद
नेताजी के प्रपौत्र ने तथ्यों से छेड़छाड़ का आरोप लगाया
फिल्म निर्माताओं से टीजर हटाने की मांग की
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रभास (Prabhas) की आने वाली फिल्म 'फौजी' (Fauzi) अपने टीजर की वजह से चर्चा में है। फिल्म में स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस (Netaji Subhas Chandra Bose) की एक झलक दिखाई गई है जिसको लेकर विवाद हो रहा है।
नेताजी के परिवार ने जताई नाराजगी
नेताजी के प्रपौत्र (grand nephew) चंद्र बोस ने इस टीजर की आलोचना की है जिसकी शुरुआत नेताजी की एडॉल्फ हिटलर से मुलाकात के दृश्य से होती है, जहां वे ब्रिटिश शासन का मुकाबला करने की बात करते हैं। उन्होंने फिल्म निर्माताओं से इसे वापस लेने की मांग की है।

उनका तर्क है कि रचनात्मक स्वतंत्रता के नाम पर ऐतिहासिक तथ्यों को तोड़ा-मरोड़ा नहीं जाना चाहिए, खासकर तब जब बात राष्ट्रीय महापुरुषों को दिखाने की हो।
किसने निभाई है बोस की भूमिका?
हनु राघवपुडी द्वारा निर्देशित फिल्म में मराठी अभिनेता सुबोध भावे ने नेताजी की भूमिका निभाई है। आलोचना के मुख्य बिंदुओं में से एक बर्लिन में नेताजी और हिटलर से जुड़ा एक दृश्य है। टीजर में नेताजी, प्रभास के काल्पनिक किरदार का परिचय हिटलर से करा रहे हैं।
कुछ दर्शकों ने इस पर इसलिए भी आपत्ति है क्योंकि उनका तर्क है कि एक सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी के कद का इस्तेमाल करके, इस काल्पनिक मुख्य पात्र को अधिक महत्व दिया गया है।

चंद्र बोस ने एक्स पर किया पोस्ट
एक्स पर एक पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा,'इतिहास के साथ कल्पना को मिलाना एक अपराध है। मुझे उम्मीद है कि hanurpudi और उनकी टीम fauzithemovie और माइत्री मूवीज इस बात को समझेंगे और टीजर को हटा देंगे। इसके लिए वो एक नया टीजर जारी करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि इतिहास के साथ कोई छेड़छाड़ न हो। उम्मीद है कि प्रभास इस पर ध्यान देंगे।'
इस फिल्म को 'मैत्री मूवी मेकर्स' का समर्थन प्राप्त है और 'टी-सीरीज फिल्म्स' इसकी डिस्ट्रीब्यूटर है। नवीन यरनेनी, वाई रवि शंकर और भूषण कुमार इस प्रोजेक्ट के निर्माता हैं।
कब रिलीज हो रही फिल्म?
हालांकि टीजर में एक्शन और देशभक्ति की झलक मिलती है, लेकिन विवाद के कारण अब लोगों का ध्यान इस बात पर चला गया है कि फिल्म में बोस को किस तरह दिखाया गया है। मुख्य सवाल यह है कि क्या फिल्म के निर्माता, चंद्र बोस की उस मांग पर कोई प्रतिक्रिया देंगे जिसमें उन्होंने टीजर को हटाने और फिल्म के दृश्यों पर पुनर्विचार करने को कहा है? यह फिल्म 19 मार्च, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
