विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ravi Kishan ने बढ़ा दी रणबीर कपूर और प्रभास की टेंशन! इन दो फिल्मों को टक्कर देगी 'मेरा यार बजरंगी'

Published: Tue, 27 Oct 2026 01:24 PM (IST)

अभिनेता रवि किशन की नई फिल्म मेरा यार बजरंगी की रिलीज डेट का एलान हो गया है, जो प्रभास और रणबीर कपूर की फिल्मों को टक्कर देगी।

रणबीर कपूर, रवि किशन और प्रभास (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

रणबीर कपूर, रवि किशन और प्रभास (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. रवि किशन की नई फिल्म का हुआ एलान

  2. मेरा यार बजरंगी की रिलीज डेट आई सामने

  3. रणबीर और प्रभास की मूवी के साथ होगा क्लैश

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमा जगत के लोकप्रिय अभिनेता रवि किशन (Ravi Kishan) को भला कौन नहीं जानता। एक तरफ सोशल मीडिया पर उनको लेकर मजेदार मीम्स बनते रहते हैं, लेकिन दूसरी तरफ वह फिल्म इंडस्ट्री के सबसे उम्दा कलाकारों में भी शुमार रहते हैं। इस बीच रवि किशन की अपकमिंग फिल्म मेरा यार बजरंगी की घोषणा मेकर्स की तरफ से कर दी गई है। 

मेरा यार बजरंगी (Mera Yaar Bajrangi_ की रिलीज डेट के एलान के साथ ये साफ हो गया है कि रवि किशन की ये फिल्म रणबीर कपूर और प्रभास की फिल्मों की टेंशन बढ़ाती हुई नजर आएगी। पूरा मामला क्या है, आइए जानते हैं- 

इन दो फिल्मों से होगा मेरा यार बजरंगी का क्लैश

रवि किशन की आने वाली फिल्म मेरा यार बजरंगी का फर्स्ट लुक और रिलीज डेट का आधिकारिक एलान महावीर जैन फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस द्वारा किया है, जो आने वाले समय में हनुमान अंश के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी की राम बोला फिल्म को भी बना रहे हैं। मेरा यार बजरंगी के लेटेस्ट पोस्टर के साथ-साथ मेकर्स ने बताया है कि ये फिल्म अगले साल दीवाली 2027 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। 

यह भी पढ़ें- दिवाली 2027 होगी धमाकेदार! 'बजरंगी के यार' बनकर आ रहे हैं Ravi Kishan, बॉक्स ऑफिस पर मचेगा घमासान

ravikishanmovie (2)

ऐसे में रणबीर कपूर रामायणम् पार्ट-2 और साउथ सुपरस्टार प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म स्पिरिट के साथ रवि किशन स्टारर मेरा यार बजरंगी का बॉक्स ऑफिस क्लैश होता हुआ नजर आएगा। हालांकि, अभी अगले साल की दीवाली में पूरा एक साल का समय बाकी है। इस आधार पर हो सकता है कि इन तीनों मूवीज की रिलीज डेट में बदलाव भी हो सकता है। 

ravikishanmovie (3)

बात की जाए रवि किशन की मेरा यार बजरंगी के बारे में तो ये एक माइथोलॉजिकल और आस्था का फिक्शन मेल होगा, जिसमें दर्शकों को एक भक्त की अपने भगवान के प्रति भक्ति की एक अनोखी कहानी देखने को मिलेगी। 

बदल सकती है रामायणम् 2 की रिलीज डेट

कई तरह की मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि निर्देशक नितेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा की रामायणम् पार्ट-2 की रिलीज डेट को बदला जा सकता है। माना जा रहा है कि रामायणम् के मेकर्स निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की स्पिरिट के साथ किसी भी तरह का क्लैश नहीं चाहते हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।

यह भी पढ़ें- Suryaa Teaser: जन्मदिन पर दहाड़े Sunny Deol... 'भगवान' कहे जाने वाले डॉक्टरों के खिलाफ खोला मोर्चा; देखें टीजर