विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'पहले डकैती और अब गोलीबारी...', Salman Khan के घर पर हुई फायरिंग से खौफ में Pooja Bhatt, सुरक्षा पर उठाए सवाल

Published: Sun, 14 Apr 2024 02:53 PM (IST)

Salman Khan के घर पर बीती रात को फायरिंग की गई जिसने न सिर्फ फैंस बल्कि सेलिब्रिटीज को भी हैरत ...और पढ़ें

सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग पर बोलीं पूजा भट्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग पर बोलीं पूजा भट्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग
  2. पूजा भट्ट को लगा तगड़ा झटका
  3. पूजा भट्ट ने सुरक्षा पर उठाए सवाल

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सलमान खान (Salman Khan) के बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में गोलीबारी की खबर ने हर किसी के होश उड़ा दिए हैं। 13 अप्रैल की रात दो बाइक सवार ने सल्लू मियां के घर पर 5-6 राउंड फायरिंग की और वहां से रफूचक्कर हो गए। यह पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया।

इस घटना के बाद सलमान खान के चाहने वाले काफी परेशान हैं। सोशल मीडिया पर लोग अभिनेता के लिए फिक्रमंदी जता रहे हैं। अब सल्लू मियां की दोस्त और एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने हैरानगी जताई है। पूजा ने सोशल मीडिया पर इस मामले पर रिएक्शन देने के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।

डर में हैं पूजा भट्ट

पूजा भट्ट किसी भी मुद्दे पर खुलकर बात करने के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में, सलमान के घर पर हुई फायरिंग पर भी एक्ट्रेस ने अपनी राय रखी और बताया कि वह खौफ में हैं। पूजा ने एक्स पर लिखा, "यह बहुत भयानक और निंदनीय है।"

पूजा ने आगे कहा, "अगर खान (सलमान) के घर के बाहर सुरक्षा के लिए खड़ी पुलिस वैन के साथ ऐसा हो सकता है तो यह कहना सही होगा कि सुरक्षा सिर्फ एक भ्रम है। निश्चित तौर पर बांद्रा में और कड़ी निगरानी की जरूरत है। कुछ समय पहले डकैती हुई थी और अब गोलीबारी? यह डरावना।"

यह भी पढ़ें- एक फूटी-कौड़ी नहीं कमाते थे Aayush Sharma, फिर क्यों Salman Khan ने करवाई बहन की शादी? सालों बाद खुला राज

सलमान खान के घर पर बढ़ी सुरक्षा

सल्लू मियां के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर हुए इस हमले के बाद सीएम एकनाथ शिंदे ने सुरक्षा बढ़ा दी है। सीएम ने सलमान को फोन करके हालचाल पूछा है। फिलहाल, पुलिस आरोपियों की जांच कर रही है। आखिर किन लोगों ने सलमान के घर पर फायरिंग की या करवाई, इसकी जांच चल रही है। इससे पहले भी अभिनेता को कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है।

यह भी पढ़ें- Salman Khan के घर पार्टी करने पहुंचे Ranbir Kapoor और आलिया भट्ट, यूजर बोला- 'रामायण में भाईजान बनेंगे...'